देश के सबसे बड़े न्यायालय में नौकरी लेना चाहते हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है। सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के खाली पद भरे जा रहे हैं। इसके लिए नया भर्ती विज्ञापन भी जारी हो चुका है। आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट http://www.sci.gov.in पर शुरू होगी।


सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया (SCI) ने 10वीं पास के लिए डायरेक्ट रिक्रूटमेंट बेस पर जूनियर कोर्ट अटेंडेंट की नई भर्ती घोषित की है। इस भर्ती के जरिए 130 पद भरे जा रहे हैं। यह पोजीशन ग्रुप-सी, नॉन क्लेरिकल पोस्ट के लिए है। जिसपर लेवल-03 के मुताबिक सैलरी मिलेगी। ऐसे में अवसर बिल्कुल भी ना छोड़ें।

SCI जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के लिए योग्यता

  • मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड या इंस्टीट्यूट से कम से कम 10वीं पास की हो।

  • अधिकतम 12वीं तक पढ़ें लिखे कैंडिडेट्स भी आवेदन कर सकते हैं। लेकिन यह अनिवार्य नहीं है।

  • आवेदक की उम्र 1 अक्टूबर 2026 को 18 साल से क और 27 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

  • ऊपरी उम्र में एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स को नियमानुसार छूट भी मिलेगी।

  • पढ़ाई-लिखाई और उम्र इन दोनों शर्तों को पूरा करने वाले अभ्यर्थी ही इस भर्ती में आवेदन के योग्य होंगे।



सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया भर्ती 2026 जरूरी बातें


सेलेक्शन कैसे होगा?

  • लिखित परीक्षा: जूनियर कोर्ट अटेंडेंट की पोस्ट लिखित परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप होगी। जिसमें मल्टीपल च्वाइस के 100 सवाल आएंगे। इन सवालों में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग के 25, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड के 25, जनरल इंग्लिश के 25 और जनरल अवेयरनेस के 25 सवाल होंगे। हर सवाल 1 अंक का होगा, इस तरह कुल 100 नंबरों की यह परीक्षा होगी। रिटन एग्जाम क्वालिफाई करन के लिए अभ्यर्थियों को 50 मार्क्स लाने होंगे।

  • इंटरव्यू: रिटन एग्जाम के बाद इंटरव्यू भी होगा। जिसके 25 नंबर होंगे। इसमें 13 मार्क्स लाने वाले इंटरव्यू राउंड में क्वालिफाई माने जाएंगे।


सैलरी कितनी मिलेगी?

सैलरी के लिहाज से भी यह पद बेहतरीन कहा जा सकता है। क्योंकि जूनियर कोर्ट अटेंडेंट को लेवल-03 पे-मेट्रिक्स के मुताबिक 21,700-69,100/- तक प्रति माह सैलरी मिलेगी। इसमें बेसिक पे 21,700/- निर्धारित किया गया है। हालांकि इसमें अन्य वेतन भत्ते जुड़ने के बाद यह और बढ़ जाएगी।
एप्लिकेशन की फीस कितनी लगेगी?

इस भर्ती की एप्लिकेशन विंडो ओपन होने के बाद कैंडिडेट्स ऑनलाइन इसमें अप्लाई कर सकेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन फीस भी रखी गई है। जनरल/अनारक्षित कैटेगिरी के कैंडिडेट्स को ₹1500/- आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी/एसटी/ओबीसी/एक्स सर्विसमैन कैंडिडेट्स को इसमें छूट मिलेगी। इन अभ्यर्थियों को 750/- फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी। अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।