विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दिव्यांग मनीष को प्रदान की मोटराईज्ड ट्रायसायकल

Updated on 15-05-2026 01:00 PM

राजनांदगांव। शासन की संवेदनशील पहल और सुशासन तिहार के जनसमस्या निवारण शिविर जरूरतमंदों के जीवन में नई उम्मीद बनकर सामने आ रहे हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सिंघोला निवासी दिव्यांग युवक मनीष साहू की है, जिन्हें सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुड़पार में आयोजित शिविर में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के हाथों मोटराईज्ड ट्रायसायकल प्रदान की गई। 

इस सहायता से मनीष और उनकी मां के जीवन में नई खुशी और आत्मविश्वास बढ़ा है। दोनों पैरों से दिव्यांग मनीष साहू के लिए घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं था। रोजमर्रा के काम, डॉक्टर के पास जाना या बाजार तक पहुंचना बेहद कठिन था। उनकी मां अनीता साहू को बेटे को गोद में लेकर कई बार बाहर ले जाना पड़ता था, जिससे उन्हें शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

अनीता साहू ने बताया कि सुशासन तिहार शिविर में उन्होंने अपने पुत्र के लिए मोटराईज्ड ट्रायसायकल की मांग करते हुए आवेदन किया था। उनकी अपेक्षा के अनुरूप तत्काल कार्रवाई करते हुए शिविर में ही मनीष को मोटराईज्ड ट्रायसायकल उपलब्ध कराई गई। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब उनके बेटे को डॉक्टर, बाजार या अन्य जरूरी कार्यों के लिए बाहर ले जाने में परेशानी नहीं होगी। मनीष अब स्वयं आसानी से आवागमन कर सकेंगे, जिससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और वे अधिक आत्मनिर्भर बन पाएंगे। मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने पर मनीष और उनकी मां की खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 May 2026
सूरजपुर । जिला सूरजपुर के विकासखंड सूरजपुर के ग्राम पर्री में आज सुशासन तिहार 2026 के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ग्रामीण आजीविका एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का…
 16 May 2026
सूरजपुर। जनपद पंचायत सूरजपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत पर्री में आज सुशासन तिहार 2026 के तहत जनसमस्या निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष जनपद पंचायत…
 16 May 2026
राजनांदगांव। संभागायुक्त  सत्यनारायण राठौर एवं कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के मद्देनजर छुरिया विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं जनपद…
 16 May 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने जिले के नागरिकों और आम उपभोक्ताओं से अपील किया है कि, वे किसी भ्रम अथवा अफवाह से प्रभावित होकर घबराए नहीं और…
 16 May 2026
राजनांदगांव। जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को अभूतपूर्व सफलता मिल रही है। जिला प्रशासन के प्रयासों ने योजना को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाकर स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र…
 16 May 2026
कोरबा, सुबह से शाम तक खेतों में पसीना बहाने वाले किसानों के चेहरे पर जब संतोष की मुस्कान दिखाई देती है, तभी सुशासन का वास्तविक अर्थ साकार होता है। मुख्यमंत्री  विष्णु…
 16 May 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम को प्रदेश का नया डीजीपी (डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस) नियुक्त किया है। वे अब तक प्रभारी डीजीपी के…
 16 May 2026
रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 18 और 19 मई को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे रायपुर और बस्तर संभाग में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दौरे का…
 15 May 2026
एमसीबी। कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने विगत दिवस चिरमिरी एवं खड़गवां क्षेत्र के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों, संस्थानों एवं ग्राम पंचायतों का व्यापक दौरा कर विकास कार्यों, आधारभूत सुविधाओं तथा जनसुविधाओं…
Advt.