भोपाल में डॉक्टर की लापरवाही से गरीब पर चढ़ा 80 हजार कर्ज, वेतन कटौती की मांग

Updated on 11-03-2026 01:02 PM

भोपाल। शहर के इंदिरा गांधी महिला एवं बाल्य गैस राहत अस्पताल की डॉ. पूजा तिवारी ने गर्भवती महिला और उसके पति को यह कहकर लौटा दिया कि अस्पताल में सर्जिकल उपकरण की कमी है। साथ ही कहा कि हमीदिया अस्पताल लेकर चले जाएं, ऐसे में महिला की हालत बिगड़ने लगी तो पति निजी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उसके 80 हजार रुपये खर्च हो गए। यह शिकायत कलेक्टर जनसुनवाई में मंगलवार को चांदबड़ 80 फिट रोड निवासी प्रशांत कुशवाहा ने की है। साथ ही मांग की है कि डॉ. पूजा तिवारी का वेतन काटकर उन्हें खर्च हुई राशि दिलाई जाए। इसके अलावा 117 आवेदकों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों को बताई, जिन्हें जल्द से जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया गया है।

निजी अस्पताल में प्रसव के लिए उधार लेने को मजबूर हुआ परिवार

प्रशांत कुशवाह ने कलेक्टर को शिकायत करते हुए बताया कि वह पिछले साल फरवरी में पत्नी पूजा कुशवाहा को प्रसव के लिए इंदिरा गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन मौके पर मौजूद डॉ. पूजा तिवारी ने बिना जांच किए ही जच्चा बच्चा को जान का खतरा बता दिया साथ ही हमीदिया अस्पताल भेज दिया। अस्पताल में सिजेरियन व सर्जिकल उपकरणों की कमी बता दी, ऐसे में पत्नी की नाजुक स्थिति को देखकर वे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां सिजेरियन डिलीवरी पर 80 हजार रुपये खर्च हो गए। उनके पास रुपये नहीं थे, इससे उधारी कर अस्पताल का बिल चुकाया है। साथ ही शासन की तमाम योजनाओं के बाद भी उनका लाभ नहीं ले पाया और कर्जा हो गया, जिसकी जिम्मेदार डॉ. पूजा तिवारी हैं। इस कारण उनके वेतन से 80 हजार रुपए की राशि काटकर उन्हें दी जाए, ताकि वे सिजेरियन पर खर्च हुई राशि चुकाकर कर्ज मुक्त हो सकें। इस मामले की जांच सीएमएचओ (गैस राहत) को सौंपी गई है।

पश्चिमी बायपास के निर्माण पर आदिवासी परिवार की आपत्ति

पश्चिमी बायपास के निर्माण पर आपत्ति भोपाल में बनाए जा रहे चार लेन पश्चिमी भोपाल बायपास को लेकर ग्राम पंचायत भानपुर केकड़िया के एक आदिवासी परिवार ने आपत्ति दर्ज करवाते हुए बताया है कि जिस जगह से होकर बायपास निकल रहा है, वहां की 0.675 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर एक आदिवासी परिवार कई दशकों से खेती करते हुए जीवन यापन करता आ रहा है। ऐसे में यदि यह जमीन बायपास निर्माण के उपयोग में आ जाती है, तो इस परिवार पर जीवन यापन का संकट खड़ा हो जाएगा। ऐसे में या तो बायपास का मार्ग बदला जाए या फिर परिवार को दूसरी जगह पर खेती के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाए, ताकि परिवार खेती कर जीवन यापन कर सके।

नगर निगम दारोगा पर सफाईकर्मी से वसूली का आरोप

दारोगा ने महिलाकर्मी से वसूले छह हजार जहांगीराबाद निवासी अनिता गोहर ने शिकायत की है कि वह वार्ड 42 में 25 दिवसीय सफाईकर्मी है। नौकरी पर बने रहने के लिए उन्हें हर माह वेतन से छह हजार रुपए दारोगा को देने होते थे। जबसे उन्होंने छह हजार रुपये देना बंद किए हैं, तब से दारोगा ने उनकी पगार आईडी बंद कर दी है और नौकरी से भगाने की धमकी देता है। मामले की जांच अपर आयुक्त, नगर निगम को सौंपी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 साल के ऑलराउंडर प्रशांत वीर पर दिल खोलकर बोली लगा दी थी और उनको 14.2 करोड़ रुपये की…
 17 March 2026
भोपाल, नरेला विधानसभा क्षेत्र में एक मकान पर बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम दर्ज होने के विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज पचौरी ने कांग्रेस…
 17 March 2026
भोपाल, सरकार का दावा है कि रसोई गैस सिलेंडर की कोई किल्लत नहीं है। ऑनलाइन बुकिंग के बाद होम डिलीवरी की सामान्य रूप से चल रही है। लेकिन, मैदानी स्थिति इससे…
 17 March 2026
भोपाल, आदमपुर खंती में पड़े करीब 6 लाख टन से ज्यादा लिगेसी वेस्ट के निपटारे पर अब नगर निगम परिषद फैसला करेगी। महापौर मालती राय की अध्यक्षता में हुई एमआईसी बैठक…
 17 March 2026
भोपाल, मप्र के स्कूल शिक्षा विभाग में मेंटनेंस के नाम पर बड़ा घोटाला हुआ है, जिसकी जांच अब आईएएस अफसर व वित्त अधिकारी करेंगे। लेकिन विभाग इस जांच में रोड़ा अटका…
 17 March 2026
भोपाल, मप्र पुलिस में 9700 पदों पर नई भर्ती करने की तैयारी कर ली गई है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय की चयन एवं भर्ती शाखा ने प्रस्ताव बनाकर राज्य शासन को…
 17 March 2026
भोपाल, नगर निगम इस साल संपत्ति और जल कर में 10% की बढ़ोतरी करने की योजना बना रहा है। यह प्रस्ताव 23 मार्च को होने वाली निगम परिषद की बजट बैठक…
 17 March 2026
भोपाल, होशंगाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद दर्शन सिंह चौधरी मोहन सरकार के फैसले के खिलाफ उतर आए हैं। प्रदेश के डेढ लाख शिक्षकों के पक्ष में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र…
 17 March 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) भोपाल ने डेयरी उत्पादों के निर्यात में कथित फर्जीवाड़े के मामले में जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर किशन मोदी को गिरफ्तार किया है। ईडी…
Advt.