भोपाल पुलिस ने 37 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर को पकड़ा

Updated on 11-05-2026 05:57 PM

भोपाल। भोपाल के हनुमानगंज थाना पुलिस ने एमडी ड्रग्स के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 4 लाख रुपये कीमत की 37 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है। इसे राजधानी में अब तक की बड़ी एमडी ड्रग्स जब्ती कार्रवाई माना जा रहा है।

रेलवे स्टेशन क्षेत्र में ग्राहक तलाश रहा था तस्कर

पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति भोपाल रेलवे स्टेशन क्षेत्र में एमडी ड्रग्स लेकर घूम रहा है और ग्राहक की तलाश कर रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की और कार्रवाई के दौरान किरण लॉज के पास संदिग्ध को पकड़ लिया।

तलाशी में मिली एमडी ड्रग्स

तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 37 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पूछताछ में उसकी पहचान बरखेड़ी जहांगीराबाद निवासी 50 वर्षीय अबरार खान के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर ड्रग्स जब्त कर ली है।

पहले से दर्ज हैं कई मामले

पुलिस जांच में सामने आया है कि अबरार खान के खिलाफ पहले से मारपीट, जुआ, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य तस्करों के बारे में जानकारी जुटा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 May 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में शिक्षकों की पात्रता परीक्षा को लेकर जारी विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के खिलाफ दायर पुनर्विचार याचिकाओं (रिव्यू पिटीशन) पर सुप्रीम…
 12 May 2026
भोपाल, भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट का अंडरग्राउंड कॉरिडोर अब बड़ा बाग कब्रिस्तान क्षेत्र में नए विवाद में उलझ गया है। यहां प्रस्तावित मेट्रो एग्जिट पॉइंट को लेकर विरोध तेज हो गया है,…
 12 May 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से इजराइल-ईरान युद्ध के कारण उत्पन्न वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए पेट्रोल-डीजल का संयमित उपयोग करने और एक साल तक सोना न खरीदने की अपील…
 12 May 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के निर्वाचन के लिए मंगलवार को मतदान शुरू हो गया है। पूरे प्रदेश में एक साथ मतदान कराया जा रहा है। भोपाल में मतदान जिला…
 12 May 2026
 भोपाल। राजधानी में पुलिसिंग का एक नया मॉडल तैयार हो रहा है। अपराधों पर नियंत्रण के साथ अब पुलिस आम नागरिकों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनने और तत्काल समाधान…
 12 May 2026
भोपाल। राजधानी के डूडा (जिला नगरीय विकास अभिकरण) के खाते से निकाले गए 20 लाख रुपये अब सेंट्रल बैंक वापस जमा करेगा। प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। तत्कालीन कलेक्टर…
 12 May 2026
भोपाल। शहर में पेट्रोल पंप संचालक आपूर्ति में लापरवाही बरत रहे हैं, जिसकी शिकायतें नापतौल विभाग को मिल रही थी। उसके बाद टीम ने भारत पैट्रोलियम कार्पोरेशन द्वारा संचालित प्रगति…
 12 May 2026
भोपाल। बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय (बीयू) इन दिनों प्रशासनिक अव्यवस्था और अंदरूनी विवादों के चलते सुर्खियों में है। विश्वविद्यालय की महत्वपूर्ण फाइलों के गायब होने के मामले ने जहां प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर…
 12 May 2026
भोपाल। प्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र के लिए कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी बीच प्रवेश एवं फीस विनियामक समिति (एएफआरसी) ने निजी कॉलेजों में संचालित बीएड,…
Advt.