रामानुजनगर व प्रेमनगर तहसील में चालानी कार्यवाही, 50 प्रकरणों में 4950 रुपए का जुर्माना वसूल

Updated on 09-05-2026 12:01 PM

सूरजपुर। राज्य शासन एवं नियंत्रक महोदय के निर्देशानुसार तथा जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में संचालित ‘सही दवा, शुद्ध आहार - यही है छत्तीसगढ़ का आधार‘ अभियान एवं राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा पुलिस विभाग सूरजपुर की संयुक्त टीम द्वारा रामानुजनगर एवं प्रेमनगर तहसील क्षेत्र में चालानी कार्यवाही की गई। कार्रवाई के दौरान कुल 50 चालान काटे गए तथा 4950 रुपए की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई।

विभिन्न ग्रामों एवं तहसील मुख्यालय में हुई कार्रवाई  :

संयुक्त टीम द्वारा रामानुजनगर तहसील के अंतर्गत ग्राम त्रिपुरेश्वरपुर एवं ग्राम सरई पारा तथा प्रेमनगर तहसील के अंतर्गत ग्राम अभय पुर, ग्राम चंदन नगर, ग्राम रघुनाथपुर एवं प्रेमनगर तहसील मुख्यालय में चालानी कार्यवाही की गई। कार्रवाई के दौरान आम जनता को कोटपा एक्ट के प्रावधानों एवं तम्बाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक भी किया गया।

तम्बाकू सेवन एवं धूम्रपान के दुष्प्रभावों की रोकथाम पर विशेष फोकस : 

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में तम्बाकू एवं अन्य मादक पदार्थों के उपयोग पर नियंत्रण तथा धूम्रपान से होने वाले दुष्प्रभावों की रोकथाम के उद्देश्य से यह अभियान सतत रूप से चलाया जा रहा है। जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा कोटपा एक्ट 2003 के प्रावधानों के तहत आम जनता को जागरूक करते हुए नियमों के उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई।

कोटपा एक्ट की धारा 04 एवं 06ब के तहत प्रावधान : 

कार्यवाही के दौरान बताया गया कि कोटपा एक्ट की धारा 04 के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान एवं अन्य तम्बाकू उत्पादों का सेवन पूर्णतः प्रतिबंधित है। इसी प्रकार धारा 06ब के अंतर्गत 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को तम्बाकू उत्पाद बेचने एवं उनके द्वारा खरीदने पर भी प्रतिबंध है। तम्बाकू उत्पादों का सेवन करते पाए जाने वाले व्यक्तियों को समझाइश दी गई तथा संबंधित प्रतिष्ठानों पर ‘नो स्मोकिंग‘ एवं ‘नाबालिग बच्चों को तम्बाकू उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित है‘ संबंधी जागरूकता बोर्ड भी लगाए गए।

संयुक्त टीम की सक्रिय भागीदारी : 

उक्त संपूर्ण कार्रवाई में औषधि निरीक्षक जयप्रकाश शर्मा, पुलिस थाना रामानुजनगर से आरक्षक मितेश मिश्रा एवं राजेश नायक तथा थाना प्रेमनगर से मानसाय की सक्रिय भागीदारी रही। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान न करें तथा नाबालिगों को तम्बाकू उत्पाद बेचने वाले प्रतिष्ठानों की सूचना संबंधित विभाग को दें, ताकि एक स्वस्थ एवं तम्बाकू मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग मिल सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 May 2026
राजनांदगांव। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के तत्वावधान तथा मुख्य संरक्षक व मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा-निर्देशन और…
 12 May 2026
राजनांदगांव। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनपद पंचायत डोंगरगांव के ग्राम पंचायत अर्जुनी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 19 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि शामिल…
 12 May 2026
राजनांदगांव। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित जन समस्या निवारण शिविर नागरिकों के लिए केवल समस्याओं के समाधान का माध्यम ही नहीं, बल्कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों तक…
 12 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध प्लाटिंग एवं शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में…
 12 May 2026
कोरबा। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन केवल एक शब्द नहीं, बल्कि वास्तव में धरातल और जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। सुशासन तिहार…
 12 May 2026
कोरबा। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के शहरी एवं दूरस्थ ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे और अपनी समस्याओं, मांगों एवं आवश्यकताओं से संबंधित…
 12 May 2026
कोरबा । सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 08 से 11 जनवरी सोमनाथ मंदिर पर 1026 में हुए पहले अभिलिखित आक्र्रमण के हजार वर्ष पर स्मरणोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।…
 12 May 2026
कोरबा। ‘सही दवा-शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ का आधार‘ इस थीम के अंतर्गत 27 अप्रैल से 11 मई के बीच पन्द्रह दिवसीय सघन जांच अभियान की अंतिम चरण में निजी एवं…
 12 May 2026
कोरबा। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देशन में जिले में सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। इस कड़ी में आज परिवहन नगर वार्ड के नगर अंतर्गत शहरी वार्डो की समस्याओं…
Advt.