कलेक्टर लंगेह ने जन चौपाल में सुनी लोगों की समस्याएं, दिए निराकरण के निर्देश

Updated on 11-03-2026 01:13 PM

महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में जिले के जनसामान्य की समस्याएं सुनी। कलेक्टर लंगेह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित आवेदन प्रदान कर शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। जन चौपाल में आज कुल 65 आवेदन प्राप्त हुए।

जन चौपाल में ग्राम खम्हरिया बागबाहरा निवासी रुखमणी सिन्हा ने अपने पुत्र हेतु तेंदूपत्ता मेधावी विद्यार्थी योजना का लाभ प्रदाय करने हेतु आवेदन किया। इसी तरह ग्राम छोटेलोरम में मोबाइल टावर स्थापित करने हेतु, ग्राम सावित्रिपुर निवासी अलेखराम खूंटे द्वारा वन अधिकार पत्र संबंधी, ग्राम लाखागढ़ से सवैयाकला पहुंच मार्ग हेतु, ग्राम सवैयाकला निवासी घाँसीराम देवांगन द्वारा हाट बाज़ार में नया चबूतरा निर्माण हेतु एवं बेमचा निवासी रूपराय निषाद ने पेंशन हेतु आवेदन किया। इसके अलावा दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना, पीएम आवास, अवैध अतिक्रमण, सीमांकन, लम्बित राशि भुगतान संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर में विदेशी करेंसी एक्सचेंज करने के बहाने एक टूर एंड ट्रेवल्स कारोबारी से करीब 19.47 लाख रुपए की ठगी की गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने…
 17 March 2026
सरगुजा, सरगुजा में गैस सिलेंडरों के लिए एजेंसियों में लग रही लंबी लाइन अब कम हुई है, लेकिन गैस की किल्लत दूर नहीं हुई है। दरअसल ग्राहकों की करीब दोगुनी बुकिंग…
 17 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रविवार रात हथियारों से लैस प्रोफेशनल चोर गिरोह ने नकाब और ग्लव्स पहनकर सूने मकान को निशाना बनाया। चोरों ने सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ…
 17 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के भिलाई में सोमवार देर रात 2 पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट और पथराव तक पहुंच गया। झगड़े की शुरुआत बच्चों के बीच हुई…
 17 March 2026
बेमेतरा। जिले में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने तथा दलहनी फसलों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज सेवा सहकारी समिति खंडसरा में समर्थन मूल्य पर…
 17 March 2026
बेमेतरा। स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा में सर्वाइकल कैंसर से किशोरियों बचाने एच पी वी टीकाकरण अभियान की शुरुआत कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत…
 17 March 2026
बेमेतरा। जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत आज कलेक्टरेट स्थित दृष्टि सभा कक्ष…
 17 March 2026
रायपुर । खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार ने छत्तीसगढ़ की मेजबानी में देश में पहली बार हो रहे खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स की तैयारियों की समीक्षा…
 17 March 2026
रायपुर/गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है, जिससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। मंगलवार को गरियाबंद, धमतरी और सरगुजा सहित कई इलाकों में बारिश हुई,…
Advt.