क्या निशांत की तपस्या और त्याग हो गए बेकार, जब डिप्टी सीएम नहीं बने तो मंत्री क्यों बने

Updated on 08-05-2026 11:42 AM
आम का मौसम है। आम तभी मीठा लगता है जब खुद पूरी तरह पक जाए। अधपका आम खट्टा लगता है। अगर जबरदस्ती (दवा से) आम पकाएंगे तो वह सेहत के लिए ठीक नहीं है। अगर मीठा फल खाना है तो आम के पकने का इंतजार करना ही होगा। निशांत कुमार बिल्कुल सही जा रहे थे। इंतजार के लिए मन भी बना लिया था। लेकिन उन्हें अधपका फल खाने के लिए मजबूर किया गया। उनके लिए यह कितना मीठा होगा?

जब उन्होंने कहा था राजनीति को समझने के लिए अभी समय लेंगे तो फिर ब‍िहार कैब‍िनेट व‍िस्‍तार में मंत्री पद क्यों स्वीकार कर लिया? जब अनुभवहीनता के कारण डिप्टी सीएम का पद इनकार दिया तो अब वे मंत्री पद के लिए क्यों राजी हो गए? इससे तो निशांत की त्याग और तपस्या मिट्टी में मिल गई।

विरोधियों को मिल गया बड़ा मुद्दा

जब निशांत ने डिप्टी सीएम बनने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था, उस समय उनकी बहुत तारीफ हुई थी। तेजस्वी यादव और रोहिणी आचार्य को बहुत कुछ कहने का मौका नहीं मिला पाया था। निशांत के राजनीति में आने के बाद भी विरोधियों को परिवारवाद का मुद्दा उछालने का मौका नहीं मिला क्योंकि उन्होंने पार्टी में या सरकार में कोई पद नहीं लिया था। लेकिन जैसे ही निशांत ने मंत्री पद स्वीकार किया वैसे ही तेजस्वी यादव और रोहिणी आचार्य को फिर मौका मिल गया। नीतीश कुमार ने परिवारवाद पर बहुत सुनाया था तेजस्वी को। अब लाजमी था कि तेजस्वी भी निशांत को ‘रिटर्न गिफ्ट’ दें। सुनाया है तो सुनना भी पड़ेगा।

मंत्री बने रहने के लिए किस सदन के सदस्य बनेंगे ?

अब मंत्री पद निशांत के लिए आसान नहीं होगा। वे हमेशा तेजस्वी के निशाने पर रहेंगे। मंत्री पद पर बने रहने के लिए वह आखिर किस सदन के सदस्य बनेंगे? विधानसभा उपचुनाव के लिए बांकीपुर की एक सीट है, लेकिन यह भाजपा कोटे की सीट है। नितिन नवीन के इस्तीफा देने से यह सीट खाली हुई है। अगर भाजपा मेहरबान हो जाए तो अलग बात है, वर्ना निशांत के लिए विधानसभा सदस्य बनना अभी मुमकिन नहीं दिख रहा। अब बाकी बची विधान परिषद की सीट। इस रास्ते से उच्च सदन का सदस्य बनना उनके लिए बहुत आसान है। 28 जून के बाद विधान परिषद की 9 सीटें खाली हो रही हैं।

अभी विधान परिषद सदस्य बने भी नहीं कि हो गया हमला शुरू

निशांत अभी विधान परिषद के सदस्य बने भी नहीं हैं कि राजद ने उन पर हमला शुरू कर दिया है। राजद ने सोशल मीडिया पर लिखा है, जब पिता ही (नीतीश कुमार) पिछले दरवाजे से (विधान परिषद) से सत्ता सुख भोगते रहे तो बेटा (निशांत कुमार) कैसे जनता का सामना (चुनाव) कर पाते। निशांत को दो दिन की लग्जरी यात्रा के बाद ज्ञान हुआ कि अब मंत्री बनने में ही भलाई है।विधान परिषद का सदस्य बनने के बाद उनकी मुश्किल तब और बढ़ जाएगी जब बिहार विधानमंडल का सत्र चलेगा। जब बिना किसी अनुभव के निशांत मंत्री के रूप में सदन के अंदर किसी प्रश्न का जवाब देंगे तो तेजस्वी पूरक प्रश्न पूछ-पूछ कर उन्हें परेशान कर देंगे। निशांत के लिए शायद यह असहज स्थिति होगी।

अब निशांत पर भी पदलोलुप होने का आरोप लगेगा

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि जब निशांत ने जब सोच-विचार कर सद्भावना यात्रा शुरू की थी तब बीच में उन्हें मंत्री नहीं बनना चाहिए था। अगर मंत्री बनना ही था तो यह यात्रा नहीं शुरू करनी चाहिए थी। इससे बड़े मकसद वाली राजनीतिक यात्रा मजाक बन कर रह गई। अब तो यही आरोप लगेगा कि निशांत ने संघर्ष का रास्ता छोड़ कर आसान और सुविधाजनक रास्ता चुन लिया। निशांत अगर सद्भावना यात्रा के जरिये पार्टी में अपनी स्थिति मजबूत बनाते तो जदयू के लिए यह ज्यादा फायदेमंद रहता। जदयू को एक ऐसा नेता मिल जाता जो जनसंघर्ष से उपजा होता। नीतीश कुमार जैसे बड़े नेता के स्थान को कोई पदनिरपेक्ष नेता ही भर सकता है। लेकिन निशांत ने मंत्री बन कर इस मौके को गंवा दिया। अब उन पर भी पदलोलुपता का आरोप लगेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 May 2026
पटना: सीएम सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर अमल करते हुए शुक्रवार को नया रुख अख्तियार किया। सम्राट चौधरी लोकसेवक आवास (सीएम आवास) से पैदल ही निकल…
 15 May 2026
जयपुर: राजस्थान में तेल कंपनियों के फरमान से प्रदेश के पेट्रोल पंप संचालकों के सामने संकट खड़ा हो गया है। तेल कंपनियों ने डीजल और पेट्रोल बेचने की मात्रा निश्चित…
 15 May 2026
नवादा: बिहार भाजपा के हिसुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल सिंह के भतीजे कुंदन कुमार के साथ नवादा में मारपीट का मामला सामने आया है। इसमें कुंदन गंभीर रूप से…
 15 May 2026
नई दिल्ली, अगले सत्र से NEET-UG परीक्षा ऑनलाइन होगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने माना कि 3 मई को हुई NEET-UG-2026 की परीक्षा के…
 15 May 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में रिटायर्ड मेजर जनरल के साथ 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिल्डिंग रेनोवेशन और अतिरिक्त निर्माण कार्य के…
 14 May 2026
आरा: बिहार विधान परिषद के उपचुनाव को लेकर गुरुवार को काउंटिंग हुई। शुरुआत में NDA उम्मीदवार कन्हैया प्रसाद ने बढ़त बनाई। लेकिन अचानक से राजद उम्मीदवार सोनू कुमार राय ने…
 14 May 2026
चेन्नई: थलपति विजय (Thalapathy Vijay) की अगुवाई वाली तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) सरकार ने तमिलनाडु के सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसफ…
 14 May 2026
कोलकता, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस चीफ ममता बनर्जी एक बार फिर काला कोट पहनकर कोर्ट में दलीलें देने पहुंची। ममता गुरुवार को कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस…
 14 May 2026
नई दिल्ली, चुनाव आयोग ने गुरुवार को हरियाणा, झारखंड, उत्तराखंड, दिल्ली समेत 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) की घोषणा की है। यह SIR का…
Advt.