आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन सक्रिय

Updated on 09-04-2025 01:23 PM

बेमेतरा । सुशासन तिहार 2025 की अब तक की तैयारियों और आगे की कार्य योजना को लेकर आज बेमेतरा जिले के बेरला विकासखंड मुख्यालय स्थित रेस्ट हाउस में जिला प्रभारी सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य आम जनता की छोटी-छोटी समस्याओं, मांगे और  शिकायतें  होती है, जिनका निराकरण भी आप लोग करते है। सुशासन तिहार 2025” में आम जनता की समस्याओं, मांगे और  शिकायतें  प्राप्त होंगी जिनका निराकरण और उनका त्वरित निराकरण करना है। इसलिए आमजन की प्राप्त समस्याओं का त्वरित एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए।

डॉ. प्रसन्ना ने बताया कि 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक प्राप्त होने वाले आवेदनों की प्रक्रिया और आगे लगाए जाने वाले समाधान शिविरों की कार्य योजना की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने निर्देश दिए कि शासन स्तर के मामलों को शासन को अग्रेषित किया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आयोजित शिविरों में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री, अन्य मंत्रीगण, मुख्य सचिव एवं सचिव गण भी औचक निरीक्षण कर सकते हैं। अतः सभी अधिकारी शासन की मंशा के अनुरूप पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से कार्य करें।

बैठक में कलेक्टर  रणबीर शर्मा ने बताया कि जिले में आज से सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ग्राम पंचायत, जिला मुख्यालय, तहसील कार्यालय, नगरीय निकाय कार्यालय, हाट-बाजार और कॉमन सर्विस सेंटरों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आम जनता से आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। प्रत्येक स्थान पर समाधान पेटियां लगाई गई हैं ताकि नागरिक निर्भय होकर अपनी समस्याएं उसमें डाल सकें।

’कलेक्टर  शर्मा ने आगे बताया कि आगामी 5 मई से 31 मई तक क्लस्टर आधारित समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक क्लस्टर में 10 ग्राम पंचायतों में एक-एक शिविर तथा सभी नगरीय निकायों में भी समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिले में कुल 53 समाधान शिविर प्रस्तावित हैं। विकासखंड स्तर पर एसडीएम को नोडल अधिकारी और जिला मुख्यालय पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। बैठक मैं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  टेकचंद्र अग्रवाल, अपर कलेक्टर  अनिल बाजपेयी, एस डी एम बेरला सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 April 2025
रायपुर।  पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर के पैथोलॉजी विभाग द्वारा नेशनल पैथोलॉजी डे का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन किया गया। इस…
 17 April 2025
रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन में आज नालंदा परिसर स्थित कला केंद्र में समर कैंप की शुरूआत हुई। कला केंद्र में आयोजित समर कैंप में भाग लेने अब…
 17 April 2025
रायपुर ।  छोटे से गांव टेमरी में पले-बढ़े भोजराज साहू ने बचपन से ही आसमान में उड़ते हवाई जहाजों को देखा और महसूस किया कि ऊँचाई पर उड़ने का सपना सिर्फ…
 17 April 2025
रायपुर। आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने कहा कि पीएम जनमन एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान और नियद नेल्ला नार योजना से जनजातीय इलाकों में…
 17 April 2025
बिलासपुर।  कलेक्टर अवनीश शरण ने राजस्व पखवाड़ा के तहत आयोजित शिविरों का जायजा लिया। उन्होंने शिविर में किसानों को किसान किताब बांटा। राजस्व पखवाड़ा के तहत अब तक 2934 आवेदन मिले…
 17 April 2025
बिलासपुर।  अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया । इस दौरान अग्निशमन विभाग के जिला अग्निशमन अधिकारी दीपांकुर नाथ ने वरिष्ठ…
 17 April 2025
बीजापुर। जिला मुख्यालय से लगभग 65 किलोमीटर दूर भोपालपटनम विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत तिमेड़ के आश्रित ग्राम भटपल्ली के निवासियों को अब शुद्ध पेयजल के लिए हैंडपंप पर निर्भर नहीं रहना…
 17 April 2025
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के नेतृत्व में बीजापुर जिला एक नई पोषण क्रांति की ओर बढ़ चला है। जिले में 8 अप्रैल से 22 अप्रैल तक "पोषण पखवाड़ा" मनाया जा रहा…
 17 April 2025
बीजापुर। छत्तीसगढ़ राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटीयारा ने बीजापुर जिले का एक दिवसीय दौरा किया, जिसमें उन्होंने मत्स्य पालकों और कृषकों के साथ गहन संवाद किया तथा क्षेत्र…
Advt.