अकलतरा में डॉ. अखिल जैन को ‘समाज रत्न’ सम्मान

Updated on 05-05-2026 12:48 PM
रायपुर। भारतीय जैन संघटना, बिलासपुर के तत्वावधान में अकलतरा स्थित ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय परिसर में एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।
इस अवसर पर गौसेवा, प्राकृतिक कृषि और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए खैरागढ़ की मनोहर गौशाला से जुड़े डॉ. अखिल जैन को प्रतिष्ठित “समाज रत्न अलंकरण” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान जस्टिस जितेंद्र जैन, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार पंकज जैन और पूर्व जस्टिस नीलम सांखला ने प्रदान किया।
कार्यक्रम में संजय सिंगी, मनोज लुंकड़, प्रमोद लूणावत, विजय गंगवाल, पारस चैनल के संचालक प्रकाश मोदी और अमरेश जैन सहित कई प्रमुख अतिथि उपस्थित रहे। विभिन्न शहरों से आए जनप्रतिनिधियों, समाज के वरिष्ठजनों और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।
डॉ. अखिल जैन द्वारा मनोहर गौशाला के माध्यम से गौसेवा के साथ-साथ गोमूत्र आधारित प्राकृतिक खेती (फसल अमृत) और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों से हजारों किसान लाभान्वित हो रहे हैं। उनका यह प्रयास न केवल कृषि को टिकाऊ बना रहा है, बल्कि समाज में जागरूकता भी बढ़ा रहा है।

समारोह के दौरान विद्या दान, वस्त्र वितरण और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर जैसे सेवा कार्य भी आयोजित किए गए। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 May 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भाजपा के निष्कासित पार्षद पर युवक को दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर 40 हजार रुपए मांगने का मामला सामने आया है। युवक और…
 11 May 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के कमोदा बिहार रिसॉर्ट में करीब 45 डिसमिल सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को प्रशासन ने हटा दिया है। सोमवार सुबह बुलडोजर लेकर पहुंची प्रशासनिक टीम ने विरोध के…
 11 May 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस बीडी गुरु ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दैनिक वेतनभागी कर्मचारियों के नियमितीकरण और वेतन भुगतान को लेकर सख्ती दिखाई है। हाईकोर्ट ने यूनिवर्सिटी प्रशासन को 15 दिनों…
 11 May 2026
धमतरी, धमतरी के सपना पिंक सिटी रोड स्थित किराए के मकान में छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (CAF) जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक जागेश्वर प्रसाद ठाकुर (37) CAF की 10वीं…
 11 May 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शादी समारोह के दौरान खुलेआम हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। भाजपा नेत्री और मंडी सदस्य मोनिका सिंह के परिवार से जुड़े कार्यक्रम का…
 11 May 2026
रायपुर। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित “ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान” के तहत छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। पेंड्रा नगर की पुरानी…
 11 May 2026
रायपुर। प्रदेश के उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, आबकारी व श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कल नगर निगम कोरबा के अधिकारियों को कडे़ निर्देश देते हुये कहा है कि निगम क्षेत्र…
 11 May 2026
रायपुर। प्रदेश में सुशासन को व्यवहारिक रूप देने की दिशा में सरकार की पहलें अब जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगी हैं। इसी क्रम में महिला एवं…
 11 May 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ शासन का सुशासन तिहार अभियान अब जमीनी स्तर पर जनकल्याण की प्रभावी मिसाल बनता जा रहा है। समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की पहल…
Advt.