डॉ. रमन सिंह ने सुशासन तिहार शिविर में 4-4 लाख रूपए के सहायता राशि का चेक प्रदान किया

Updated on 15-05-2026 12:59 PM

राजनांदगांव। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत मुड़पार में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विगत दिनों आकाशीय बिजली गिरने से ग्राम सोमनी के दो नागरिकों की मृत्यु होने पर उनके परिजनों को आर्थिक सहायता राशि के चेक प्रदान किए। 

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के तहत मृतकों के परिजनों सरोज निषाद एवं ईश्वरदास को 4-4 लाख रूपए की स्वीकृत सहायता राशि का चेक सौंपा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर तत्काल सहायता राशि स्वीकृत की गई है, ताकि प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष किरण साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव प्रतिमा चंद्राकर, संतोष अग्रवाल, सौरभ कोठारी, रोहित चंद्राकर, सुमीत उपाध्याय, भावेश बैद, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, डीएफओ आयुष जैन, जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय सहित ग्राम पंचायतों के सरपंच, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 May 2026
सूरजपुर । जिला सूरजपुर के विकासखंड सूरजपुर के ग्राम पर्री में आज सुशासन तिहार 2026 के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ग्रामीण आजीविका एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का…
 16 May 2026
सूरजपुर। जनपद पंचायत सूरजपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत पर्री में आज सुशासन तिहार 2026 के तहत जनसमस्या निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष जनपद पंचायत…
 16 May 2026
राजनांदगांव। संभागायुक्त  सत्यनारायण राठौर एवं कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के मद्देनजर छुरिया विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं जनपद…
 16 May 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने जिले के नागरिकों और आम उपभोक्ताओं से अपील किया है कि, वे किसी भ्रम अथवा अफवाह से प्रभावित होकर घबराए नहीं और…
 16 May 2026
राजनांदगांव। जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को अभूतपूर्व सफलता मिल रही है। जिला प्रशासन के प्रयासों ने योजना को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाकर स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र…
 16 May 2026
कोरबा, सुबह से शाम तक खेतों में पसीना बहाने वाले किसानों के चेहरे पर जब संतोष की मुस्कान दिखाई देती है, तभी सुशासन का वास्तविक अर्थ साकार होता है। मुख्यमंत्री  विष्णु…
 16 May 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम को प्रदेश का नया डीजीपी (डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस) नियुक्त किया है। वे अब तक प्रभारी डीजीपी के…
 16 May 2026
रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 18 और 19 मई को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे रायपुर और बस्तर संभाग में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दौरे का…
 15 May 2026
एमसीबी। कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने विगत दिवस चिरमिरी एवं खड़गवां क्षेत्र के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों, संस्थानों एवं ग्राम पंचायतों का व्यापक दौरा कर विकास कार्यों, आधारभूत सुविधाओं तथा जनसुविधाओं…
Advt.