खेसारी लाल यादव और नीलम गिरी ने 'ठुमका ठुमका' गाने में उड़ाया गर्दा, देसी बीट्स पर झूम उठे फैंस

Updated on 27-04-2026 06:07 PM
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी के साथ हद रोमांटिक गाना रिलीज किया था, और अब नीलम गिरी के साथ धमाकेदार गाना लाए हैं। इस गाने के बोल हैं 'ठुमका ठुमका', जिसमें खेसारी के साथ नीलम भी हैं। नीलम और खेसारी ने ऐसे जोरदार ठुमके लगाए और डांस किया है कि फैंस भी मुरीद हो गए हैं।

खेसारी लाल यादव और नीलम गिरी का जलवा

'ठुमका ठुमका' गाने को खेसारी लाल यादव के अलावा खुशी कक्कड़ ने गाया है। लिरिक्स दीपक ब्याहट ने लिखे हैं और म्यूजिक संतोष राज ने दिया है। वहीं, वीडियो पवन पाल ने डायरेक्ट किया है। गाने के बीट्स ऐसे हैं, जो किसी को भी झूमने पर मजबूर कर देंगे। खेसारी और खुशी की आवाज के साथ-साथ नीलम गिरी के मदमस्त डांस और म्यूजिक ने इस गाने को एकदम अलग ही रंग में पेश किया है।

फैंस हुए मुरीद, बोले-एकदम बवाल और जबरदस्त गाना

27 अप्रैल को रिलीज हुए 'ठुमका ठुमका' गाने को यूट्यूब पर अभी तक 840k व्यूज मिले हैं और भोजपुरी के फैंस के धड़ाधड़ कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, 'वाह खेसारी भैया बैक टू बैक हिट गाने।' एक और कमेंट है, 'रियल ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव, बेस्ट सिंगर।' एक का कमेंट है, 'ये है भोजपुरिया ऑलराउंडर सिंगर।' एक ने लिखा है, 'एकदम बवाल और जबरदस्त गाना है।'

आकांक्षा पुरी संग गाना भी छाए, अभी तक 8.2 मिलियन व्यूज

एक हफ्ते पहले ही खेसारी ने आकांक्षा पुरी के साथ 'लईका नियन राजा करस' गाना रिलीज किया था, जो अभी भी यूट्यूब पर छाया हुआ है। इस गाने को 8 दिन में 8.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। जिस तरह खेसारी के साथ अक्षरा सिंह, काजल राघवानी और नीलम गिरी की जोड़ी जमी, उसी तरह आजकल आकांक्षा पुरी के साथ भी खेसारी की जोड़ी कहर ढा रही है।

खेसारी लाल यादव का करियर

खेसारी लाल यादव ने साल 2011 में भोजपुरी फिल्म 'साजन चले ससुराल' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, वहीं इससे एक साल पहले 2010 में एलबम 'माल भेटाई मेला' से म्यूजिक में करियर शुरू किया था। खेसारी कई हिंदी रियलिटी शोज भी कर चुके हैं, जिनमें 'बिग बॉस' और 'बैटलग्राउंड सीजन 2'भी शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
एक्ट्रेस नीतू कपूर इस वक्त अपनी फिल्म 'दादी की शादी' के प्रमोशन में बिजी हैं, जो रिलीज हो चुकी है। नीतू ने साल 2020 में पति ऋषि कपूर के निधन…
 09 May 2026
पहले 'धुरंधर' और फिर 'धुरंधर 2'...आदित्य धर की इन दोनों फिल्मों ने देश से लेकर दुनिया में किस कदर गदर काटा, सभी ने देखा। 'धुरंधर' का फीवर हर किसी के…
 09 May 2026
दिग्गज एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी ने राजेश खन्ना को लेकर अपने अनुभवों को शेयर किया है। बता दें कि दोनों ने कई फिल्मों साथ की हैं जिनमें 'अनुराग', 'प्रेम बंधन' और…
 09 May 2026
आर. माधवन और पत्नी सरिता की शादी को 26 साल हो चुके हैं और शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को 8 साल तक डेट किया था। इस लिहाज से…
 09 May 2026
थलपति विजय और तृषा कृष्णन के अफेयर की खबरें काफी समय से आ रही हैं। दोनों ने अपने रिलेशनशिप पर कुछ नहीं कहा है, पर फिल्म इंडस्ट्री में उनकी नजदीकियों…
 09 May 2026
तमिलनाडु में विजय की सरकार बनेगी या नहीं, इसको लेकर सस्‍पेंस अभी भी जारी है। महज दो साल पुरानी विजय की पार्टी ने 108 सीटें जीती हैं, लेकिन चुनाव नतीजों…
 08 May 2026
श्रद्धा कपूर के पिता और एक्टर शक्ति कपूर अपनी मौत की अफवाह पर भड़क गए हैं। हाल ही सोशल मीडिया पर 73 वर्षीय एक्टर के मौत की अफवाह फैल गई,…
 08 May 2026
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा हाल ही जब 'लाफ्टर शेफ्स 3' में आई थीं, तो उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं। उनके बेबाक और बिंदास अंदाज ने सबका दिल जीत लिया था,…
 08 May 2026
मुंबई रियल एस्टेट: सलमान खान के भाई अरबाज खान ने लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स स्थित रनवाल एलिगेंट प्रोजेक्ट में 1,369 वर्ग फुट का अपार्टमेंट बेच दिया। सीआरई मैट्रिक्स से मिले प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन…
Advt.