नोटबंदी में जमा नहीं करने दिए थे 3.2 करोड़, अब बैंक को ब्याज सहित करना होगा पूरा भुगतान

Updated on 14-03-2026 01:27 PM
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक को ऐसा करना काफी महंगा पड़ा। नेशनल कंज्यूमर डिसप्यूट्स रिड्रेसल कमीशन ने बैंक को 6 फीस दी ब्याज के साथ यह पैसा देने को कहा है। नोटबंदी की डेडलाइन खत्म होने के बाद यह पैसा महज रद्दी बनकर रह गया और कंपनी को इससे भारी नुकसान हुआ। सरकार ने 8 नवंबर, 2016 को नोटबंदी की घोषणा करते हुए 500 और 1000 रुपये के नोट बंद कर दिए थे।

टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक बैंक ने कमीशन के समक्ष दलील में अपने फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि दिल्ली की कंपनी Procure Logistics Services Private Limited का पैसा संदिग्ध था। लेकिन कमीशन ने कहा कि बैंक ने एकतरफा कंपनी को हाई रिस्क अकाउंट मान लिया और उसे अपने ही अकाउंट में ही पैसा जमा करने की अनुमति नहीं दी। ऐसा तब किया गया जबकि अकाउंट में केवाईसी नियमों का पालन किया गया था। ऐसा करके बैंक ने सरकार की नीतियों और आरबीआई के नोटिफिकेशंस का उल्लंघन किया।

कमीशन ने क्या कहा?

कमीशन ने अपने आदेश में कहा कि अगर यह मान लिया जाए कि बैंक को कंपनी के कैश पर कोई शक था, तब भी बैंक के लिए कानूनी रास्ता यही था कि वह कैश को डिपॉजिट करता और उसके बाद इस बारे में संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट करता। लेकिन बैंक का फैसला किसी सक्षम अधिकारी के निर्णय पर आधारित नहीं था बल्कि इसमें पूरी गलती बैंक की एकतरफा कार्रवाई की है। कंपनी तो सभी नियमों का पालन करने को तैयार थी।
कमीशन ने कहा कि बैंक को कंपनी को हुए 3,19,58,500 रुपये के नुकसान की भरपाई करनी होगी। कंपनी ने नोटबंदी के दौरान अलग-अलग डेट पर बैंक में 1.3 करोड़ रुपये के नोट जमा किए थे। मगर कंपनी को इससे ज्यादा रुपये जमा करने से रोक दिया गया। इससे कंपनी के पास 3.2 करोड़ रुपये के नोट बचे रह गए। नोटबंदी की सीमा समाप्त होने के बाद यह पैसा रद्दी बनकर रह गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
नई दिल्ली: पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो बाजार में बड़ा उछाल आया है। वहीं बिटकॉइन समेत कई क्रिप्टोकरेंसी भी तेजी से बढ़ी हैं। सोमवार 2 बजे तक ग्लोबल मार्केट कैप पिछले…
 16 March 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया के विमानों में सुरक्षा संबंधी कई खामियां सामने आई हैं। यूरोपियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी (EASA) ने यूरोपियन एयरपोर्ट्स पर एयर इंडिया के…
 16 March 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनियाभर में फिर से टैरिफ लगाने की धमकी दी है। उन्होंने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले की भी आलोचना की। पिछले महीने अमेरिकी…
 16 March 2026
नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयरों में आज 5 फीसदी से अधिक तेजी आई। ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक सिंगापुर की कंपनी एसटी टेलीमीडिया और जेएसडब्ल्यू ग्रुप समेत…
 16 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध का असर फिनटेक कंपनी फोनपे (PhonePe) के आईपीओ पर भी दिखाई दिया है। कंपनी ने सोमवार को बताया कि उसने पब्लिक मार्केट में लिस्टिंग प्रक्रिया यानी आईपीओ…
 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
Advt.