इजरायल-अमेरिका पर सख्ती, भारत के लिए नरमी, जयशंकर से ईरानी विदेश मंत्री की बात क्यों है खास, एक्सपर्ट ने बताया

Updated on 11-03-2026 01:33 PM
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। इसमें बताया कि भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपनी ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची से इलाके के डेवलपमेंट पर चर्चा की। बातचीत के दौरान ईरानी विदेश मंत्री ने पिछले 11 दिनों में अमेरिका और इजरायल की तरफ से ईरान पर किए गए हमलों के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि होर्मुज स्ट्रेट के जरिए शिपिंग की असुरक्षित स्थिति के लिए अमेरिका की आक्रामक कार्रवाइयों का नतीजा है और इसके लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अमेरिका को जिम्मेदार ठहराना चाहिए। ईरानी विदेश मंत्री ने अमेरिका और इजरायल के हमलों को संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून के बुनियादी सिद्धांतों का उल्लंघन बताया है। इस दौरान भारतीय विदेश मंत्री ने नई दिल्ली और तेहरान के बीच बातचीत और द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करने की अहमियत पर जोर दिया

भारत के लिए ईरान की नरमी

ईरानी विदेश मंत्रालय की भाषा बेहद खास है। इसमें जहां इजरायल और अमेरिका के लिए बेहद की सख्त रुख अपनाया गया है, वहीं भारत पर यह टोन बिल्कुल बदल जाती है। इसमें भारत की चुप्पी को लेकर कोई शिकायत नहीं है। पूर्व विदेश सचिव निरूपमा मेनन रॉय इसे बहुत खास बताती हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा कि ईरान साफ तौर पर समझता है कि भारत एक नाजुक स्थिति में है

ईरान ने छोड़ रखा खुला दरवाजा

निरूपमा मेनन रॉय लिखती है कि तेहरान समझता है कि भारत को सबके सामने नाराज करने से कुछ हासिल नहीं होगा। इसके बजाय ईरान ज्यादा महीन काम कर रहा है। वह भारत को टेंट के अंदर रख रहा है। लगातार बातचीत और दो-तरफा रिश्तों पर जो देर ईरान संकेत दे रहा है कि वह अब भी भारत को बातचीत के लायक मानता है। इसे वह शायद दूसरे एक्टर्स के लिए एक संभावित डिप्लोमैटिक पुल के तौर पर देखता है। रॉय ने इसे दरवाजा खुला छोड़ने वाली नीति बताया।

ईरान ने छोड़ रखा खुला दरवाजा

निरूपमा मेनन रॉय लिखती है कि तेहरान समझता है कि भारत को सबके सामने नाराज करने से कुछ हासिल नहीं होगा। इसके बजाय ईरान ज्यादा महीन काम कर रहा है। वह भारत को टेंट के अंदर रख रहा है। लगातार बातचीत और दो-तरफा रिश्तों पर जो देर ईरान संकेत दे रहा है कि वह अब भी भारत को बातचीत के लायक मानता है। इसे वह शायद दूसरे एक्टर्स के लिए एक संभावित डिप्लोमैटिक पुल के तौर पर देखता है। रॉय ने इसे दरवाजा खुला छोड़ने वाली नीति बताया।

ईरान के लिए भारत है खास

निरूपमा रॉय ने आगे कहा, दूसरे शब्दों में तेहरान कह रहा है, हम जानते हैं कि आप वह नहीं कह सकते जो हम चाहते हैं कि आप कहें, लेकिन हम आपको किसी कोने में नहीं धकेलने वाले हैं। उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान अब भी भारत को ऐसे देश के तौर पर देखता है, जिसकी रणनीतिक उलझन दुश्मनी के बजाय काम की है। उन्होंने भारत जैसी बड़ी क्षेत्रीय ताकत को तेहरान से जोड़े रखने को छोटी डिप्लोमैटिक जीत बताया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका-इजरायल के साथ इस लड़ाई को जारी रखेगा। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने साफ किया है कि उनकी ओर से ना तो…
 17 March 2026
ढाका: भारत ने बांग्लादेश के साथ संबंधों को बेहतर करने की तरफ कदम बढ़ाया है। ढाका में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए बांग्लादेश…
 17 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को तेहरान में किए गए हमले में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इस हमले में खामेनेई…
 17 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका-इजरायल गठबंधन और ईरान के बीच 18 दिन से चल रहे विनाशकारी युद्ध के रुकने की उम्मीद बंधी है। दोनों ओर से सार्वजनिक तौर पर आक्रामक बयानबाजी के बीच…
 17 March 2026
हेलसिंकी: फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने कहा है कि दुनिया को पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को खत्म कराने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने खासतौर से भारत से…
 17 March 2026
काबुल: पाकिस्तान के काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमले के बाद अफगान तालिबान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हमले में 400 से ज्यादा मौतें होने के बाद अफगानिस्तान…
 17 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद युद्ध बढ़ता जा रहा है। होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से दुनिया में एनर्जी सप्लाई भी प्रभावित है। वहीं दूसरी…
Advt.