'वडा पाव गर्ल' का पति संग रोमांटिक वीडियो, भड़के यूजर्स- शर्म बेच खाई है, सिंदूर का भी मजाक बना दिया

Updated on 28-04-2026 06:26 PM
हाल ही 'वडा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित सोशल मीडिया पर लोगों से माफी मांगती नजर आई थीं, और कहा था कि वह अबसे उनके वीडियोज में कोई भी मुस्लिम लड़का नहीं दिखेगा। वह अपने सनातन धर्म के लोगों से माफी मांगती हैं। और अब उन्होंने एक नया वीडियो शेयर किया है, जिस पर यूजर्स भड़क गए हैं और उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। दरअसल, 'वडा पाव गर्ल' यानी चंद्रिका दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह और पति युगम गेरा रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। वह चंद्रिका की मांग में सिंदूर भरते हैं और फिर उनके माथे पर चूमते हैं।

'वडा पाव गर्ल' का बेडरूम वीडियो, पति ने मांग में भरा सिंदूर

चंद्रिका दीक्षित ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में वह बेडरूम में बैठी तैयार हो रही हैं। हाथ में सिंदूर दानी पकड़ी है। जैसे ही वह सिंदूर लगाने वाली होती हैं, युगम गेरा आते हैं और चंद्रिका की मांग में अपने हाथों से सिंदूर लगाते हैं। फिर उनके माथे को चूमते हैं। यूजर्स को यही बात बर्दाश्त नहीं हो रही है, और वो कपल को खरी-खोटी सुना रहे हैं। वो हैरान हो रहे हैं कि जो महिला कुछ दिन पहले तक पति पर चीटिंग और धोखा देने के आरोप लगा रही थी, मुस्लिम धर्म के लड़के से 'शादी के वीडियोज' शेयर कर रही थी, अब इस तरह पति के साथ रोमांटिक होकर वीडियो शेयर कर रही है।

यूजर्स ने बुरी तरह धोया- शर्म बेच खाई है इन लोगों ने

यूजर्स ने चंद्रिका दीक्षित को बुरी तरह धो डाला। कुछ ने उनकी हरकत को 'नौटंकी' करार दिया तो कुछ ने कहा कि उन्होंने सिंदूर को मजाक बनाकर रख दिया है। एक यूजर ने लिखा, 'शर्म बेच खाई है इन लोगों ने।' एक का कमेंट है, 'कसौटी जिंदगी की' के बाद अब जाके ऐसी औरत देखी है, जिसका समझ नहीं आता कि असली पति कौन सा है।' एक ने लिखा, 'कभी मुसलमान से लगवाती है कभी इस भालू से लगवाती है, न जाने और कितनों से लगवाएगी। सिंदूर का भी मजाक बना रखा है इस औरत ने।'

पहले पति पर लगाए चीटिंग के आरोप, फिर मुस्लिम लड़के संग लगीं रहने

मालूम हो कि कुछ महीने पहले 'वडा पाव गर्ल' ने पति युगम गेरा पर चीटिंग और धोखा देने के आरोप लगाए थे और सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर खूब भड़कती नजर आई थीं। वह फिर 'मिस्ट्री मैन' के साथ रहने लगी थीं। उसके साथ शादी और रोमांस के वीडियोज भी शेयर किए। यहां तक कि ईद पर बुर्का पहनकर सैफी के साथ वीडियो भी शेयर किया था, जिससे यूजर्स को लगा कि वह उसे डेट कर रही हैं।फिर पोल खुली कि वह 'मिस्ट्री मैन' असल में चंद्रिका और युगम का जानने वाला निकला और उसका नाम सैफी है। इस कारण चंद्रिका को बुरी तरह कोसा गया था, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर माफी मांग ली थी।

मार्च 2026 में पति संग पैचअप, मानी थी अपनी गलती

इसके बाद से चंद्रिका दीक्षित पति युगम गेरा के साथ खुशी-खुशी रह रही हैं और बताया था कि अब उनके बीच सब ठीक है, उनका पैचअप हो गया है। चंद्रिका ने एक वीडियो में बताया था कि उनका और पति का 8 मार्च 2026 को पैचअप हो गया था, पर उनका मुद्दा धर्म की ओर चला गया था, और यहीं उनसे गलती हो गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
एक्ट्रेस नीतू कपूर इस वक्त अपनी फिल्म 'दादी की शादी' के प्रमोशन में बिजी हैं, जो रिलीज हो चुकी है। नीतू ने साल 2020 में पति ऋषि कपूर के निधन…
 09 May 2026
पहले 'धुरंधर' और फिर 'धुरंधर 2'...आदित्य धर की इन दोनों फिल्मों ने देश से लेकर दुनिया में किस कदर गदर काटा, सभी ने देखा। 'धुरंधर' का फीवर हर किसी के…
 09 May 2026
दिग्गज एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी ने राजेश खन्ना को लेकर अपने अनुभवों को शेयर किया है। बता दें कि दोनों ने कई फिल्मों साथ की हैं जिनमें 'अनुराग', 'प्रेम बंधन' और…
 09 May 2026
आर. माधवन और पत्नी सरिता की शादी को 26 साल हो चुके हैं और शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को 8 साल तक डेट किया था। इस लिहाज से…
 09 May 2026
थलपति विजय और तृषा कृष्णन के अफेयर की खबरें काफी समय से आ रही हैं। दोनों ने अपने रिलेशनशिप पर कुछ नहीं कहा है, पर फिल्म इंडस्ट्री में उनकी नजदीकियों…
 09 May 2026
तमिलनाडु में विजय की सरकार बनेगी या नहीं, इसको लेकर सस्‍पेंस अभी भी जारी है। महज दो साल पुरानी विजय की पार्टी ने 108 सीटें जीती हैं, लेकिन चुनाव नतीजों…
 08 May 2026
श्रद्धा कपूर के पिता और एक्टर शक्ति कपूर अपनी मौत की अफवाह पर भड़क गए हैं। हाल ही सोशल मीडिया पर 73 वर्षीय एक्टर के मौत की अफवाह फैल गई,…
 08 May 2026
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा हाल ही जब 'लाफ्टर शेफ्स 3' में आई थीं, तो उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं। उनके बेबाक और बिंदास अंदाज ने सबका दिल जीत लिया था,…
 08 May 2026
मुंबई रियल एस्टेट: सलमान खान के भाई अरबाज खान ने लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स स्थित रनवाल एलिगेंट प्रोजेक्ट में 1,369 वर्ग फुट का अपार्टमेंट बेच दिया। सीआरई मैट्रिक्स से मिले प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन…
Advt.