जसप्रीत बुमराह के लिए किसकी चढ़ेगी बलि? बेंगलुरु के खिलाफ आज मुंबई इंडियंस टीम में होंगे ये दो बड़े बदलाव!

Updated on 07-04-2025 01:36 PM
मुंबई: आईपीएल 2025 का आज बड़ा मुकाबला मुंबई इंडियंस (एमआई) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। एमआई का इस सीजन में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। उन्हें अपने पहले चार मैचों में से तीन में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, आरसीबी ने सीजन की शुरुआत तो अच्छी की थी, लेकिन गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार से उनकी लय थोड़ी बिगड़ गई है। इस मैच में सबकी निगाहें इस बात पर होंगी कि क्या आरसीबी संघर्ष कर रही एमआई टीम के खिलाफ जीत की राह पर लौट पाएगी।
जसप्रीत बुमराह टीम से जुड़े, रोहित शर्मा की फिटनेस पर सवाल
इस बीच टीम इंडिया के धाकड़ यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह टीम से जुड़ गए हैं। हालांकि, यह देखना होगा कि क्या एमआई के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस मैच में खेलेंगे या नहीं। ऐसी उम्मीद है कि बुमराह जल्द ही वापसी करेंगे, लेकिन आरसीबी के खिलाफ यह मैच उनके लिए थोड़ा जल्दी हो सकता है। रोहित शर्मा भी पिछले मैच में नहीं खेले थे। अगर रोहित फिट होते हैं और बुमराह वापसी करते हैं तो मुंबई टीम में दो बदलाव देखने को मिलेंगे।
लखलऊ के खिलाफ मुंबई को मिली थी चौंकाने वाली हार
पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को जिस तरह से लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ हार मिली वह हैरान करने वाली थी। हार्दिक पंड्या मैदान पर थे, जबकि तिलक वर्मा के रिटायर्ड आउट पर भी काफी बवाल हुआ था। इस पर हर कोई हैरान रह गया था। यहां तक कि सूर्यकुमार यादव तक को कुछ समझ नहीं आया। यही वजह है कि मुंबई इंडियंस चाहेगी कि अगर रोहित और बुमराह मैच फिट हुए तो दोनों मैदान पर उतरें और टीम की जीत के ट्रैक पर वापसी कराएं। हालांकि, मुंबई का घर में रिकॉर्ड अच्छा रहता है।
दूसरी ओर, देवदत्त पडिक्कल को और मौके मिल सकते हैं। उन्होंने टूर्नामेंट की शुरुआत धीमी की है, लेकिन वे एक आत्मविश्वास वाले खिलाड़ी हैं। अगर उन्हें कुछ मैचों में लगातार खेलने का मौका मिलता है, तो वे आरसीबी के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने इस सीजन में शानदार गेंदबाजी की है। यश दयाल ने भी उनका अच्छा साथ दिया है। आरसीबी को रासिक सलाम से और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। उन्हें नीलामी में बड़ी रकम देकर खरीदा गया था, लेकिन उन्होंने घरेलू क्रिकेट जैसा प्रदर्शन नहीं किया है।
इम्पैक्ट प्लेयर सहितत मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग-11: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, विग्नेश पुथुर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग-11: फिल साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, यश दयाल, जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार, रसिक सलाम

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 April 2025
नई दिल्ली: कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में पंजाब किंग्स की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 31वें मैच में कमाल कर दिया। पंजाब ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ सिर्फ…
 16 April 2025
नई दिल्ली: युजवेंद्र चहल की फिरकी के कमाल से पंजाब किंग्स ने लो स्कोरिंग मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स को 16 रन से धो डाला। पंजाब किंग्स के लिए चहल ने धमाकेदार…
 16 April 2025
नई दिल्ली: इसी साल फरवरी में धनश्री वर्मा के साथ तलाक के बाद क्रिकेटर युजवेंद्र चहल अपने नए रिश्ते को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। चहल ने साल 2020 में कोरियोग्राफर…
 16 April 2025
नई दिल्ली: कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मुकाबले में 16 रन से मिली जीत के बाद पंजाब किंग्स के कोच रिकी पोंटिंग हैरान थे। पंजाब और केकेआर के बीच यह मुकाबला न्यू…
 16 April 2025
मुल्लांपुर: महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) को 16 रनों से हराया। पंजाब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 15.3 ओवर में सिर्फ 111…
 16 April 2025
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग 2025 के छठे मैच में तेज गेंदबाज हसन अली ने धूम मचा दी। कराची किंग्स के लिए हसन ने लाहौर कलंदर्स के खिलाफ धमाकेदार खेल का…
 16 April 2025
मुल्लांपुर: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) में 15 अप्रैल को पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला हुआ। पंजाब किंग्स ने केकेआर को 16 रनों से हरा…
 14 April 2025
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 29वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 12 रनों से जीत मिली। यह छह मैचों में उनकी दूसरी जीत थी। यह…
 14 April 2025
दुबई: भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को आईसीसी पुरुष क्रिकेट समिति का फिर से अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गांगुली के लंबे समय तक राष्ट्रीय टीम के साथी रहे वीवीएस…
Advt.