सोचिए, आपके घर में एक ऐसा रोबोट हो, जो आपकी बात सुने, सामान उठाकर सही जगह रख दे, घर के छोटे-मोटे काम निपटाए और जरूरत पड़ने पर ऑफिस के काम में भी मदद करे। ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI इसी दिशा में काम कर रही है। कंपनी के CEO सैम ऑल्टमैन ने एक पॉडकास्ट में बताया कि OpenAI इंसानों जैसा दिखने वाला रोबॉट बना रही है। इसका डेमो अगले साल तक सामने आ सकता है।
ऑल्टमैन ने पॉडकास्ट में कहा कि हमारी दुनिया इंसानों के हिसाब से बनी है।
घर के दरवाजे, सीढ़ियां, कंप्यूटर, रसोई और रोज इस्तेमाल होने वाले औजार इंसानों के शरीर को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।
ऐसे में अगर किसी रोबोट को हमारे बीच रहकर काम करना है, तो उसका शरीर भी इंसानों जैसा होना चाहिए।
यानी उसके दो हाथ, दो पैर और चीजों को पकड़ने की क्षमता हो सकती है।
सबसे बड़ी चुनौती रोबोट का शरीर बनाना नहीं, बल्कि उसे ऐसा दिमाग देना है, जिससे वह खुद समझ सके कि कब क्या करना है।
दिमाग बनाना सबसे मुश्किल
ऑल्टमैन के मुताबिक, सबसे बड़ी चुनौती रोबोट का शरीर बनाना नहीं, बल्कि उसे ऐसा दिमाग देना है, जिससे वह खुद समझ सके कि कब क्या करना है। जैसे, आप रोबोट से पानी का गिलास लाने को कहें तो उसे गिलास पहचानना होगा, सही तरीके से पकड़ना होगा और बिना पानी गिराए आपके पास लाना होगा। इसके लिए सिर्फ हाथ-पैर होना काफी नहीं है। रोबोट को अपने आसपास की चीजें समझनी होंगी और गलती होने पर उसे सुधारना भी होगा।