क्या आपके साथ भी ऐसा कभी या अक्सर होता है कि आप छोटी-छोटी बातों को भूल जाते हैं. अगर हां, तो इसकी वजह सिर्फ बढ़ती उम्र या तनाव नहीं, कई बार शरीर में कुछ जरूरी पोषक तत्वों की कमी भी दिमाग की कार्यक्षमता को प्रभावित करने लगती है. इनमें सबसे प्रमुख नाम विटामिन B12 का है, जो मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.
विटामिन B12 शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण और नसों के सही कामकाज के लिए जरूरी होता है. जब इसकी कमी होने लगती है, तो दिमाग तक ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है. इसका असर ध्यान केंद्रित करने की क्षमता, सोचने-समझने की गति और याददाश्त पर पड़ सकता है. कई लोग शुरुआत में इसे सामान्य भूलने की बीमारी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं.
विटामिन B12 की कमी के लक्षण-
थकान महसूस होना
हाथ-पैरों में झनझनाहट
कमजोरी
चक्कर आना
मूड में बदलाव
ध्यान लगाने में परेशानी
विटामिन B12 की कमी कैसे दूर करें-
विटामिन मुख्य रूप से दूध, दही, पनीर, अंडे, मछली और अन्य पशु-आधारित खाद्य पदार्थों में पाया जाता है. जो लोग इन चीजों का सेवन कम करते हैं, उनमें इसकी कमी होने की संभावना बढ़ सकती है.
याददाश्त कमजोर होने के पीछे अन्य वजह-
विटामिन D
ओमेगा-3 फैटी एसिड
फोलेट
पर्याप्त नींद न लेना
लगातार तनाव में रहना
शारीरिक गतिविधि की कमी
अत्यधिक स्क्रीन टाइम भी मेमोरी पर असर डाल सकते हैं
यदि आपको लगता है कि आपकी याददाश्त पहले की तुलना में कमजोर हो रही है, तो खुद से सप्लीमेंट लेना शुरू करने के बजाय चिकित्सकीय सलाह लें। एक साधारण ब्लड टेस्ट के जरिए विटामिन B12 और अन्य पोषक तत्वों के स्तर की जांच की जा सकती है। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और बेहतर जीवनशैली अपनाकर दिमाग को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है।