राजस्थान के चूरू, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में शनिवार को बारिश हुई। चूरू में ओले भी गिरे। बारिश के कारण तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट आई, जिससे रात में हल्की ठंड रही। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के जिलों में सबसे ज्यादा गर्मी रही।

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में लगातार बारिश के चलते जलभराव हुआ है। बिजली गुल है और यातायात प्रभावित हुआ है। शनिवार को नीलगिरी और कोयंबटूर में भारी बारिश के बीच भूस्खलन हुआ। इसमें एक बस ड्राइवर की मौत हो गई। भूस्खलन की चपेट में आने से एक घर भी बह गया।

मध्य प्रदेश में 28 अक्टूबर को पूर्वी हिस्से में भारी बारिश का अलर्ट है। केरलम के 3 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 6 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट और बाकी 5 जिलों में यलो अलर्ट है।

बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र 27 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इसके असर से आंध्र प्रदेश में 26 से 29 अक्टूबर तक बारिश होने का अनुमान है। 27 अक्टूबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

अगले 2 दिन के मौसम का हाल

26 अक्टूबर

  • केरलम में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। तमिलनाडु-पुडुचेरी में ऑरेंज अलर्ट है।

  • कर्नाटक, रायलसीमा और आंध्र प्रदेश में बारिश का यलो अलर्ट है। यहां 50kmph की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

27 अक्टूबर

  • आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। ओडिशा में ऑरेंज अलर्ट है।

  • छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरलम, कर्नाटक और रायलसीमा में बारिश का यलो अलर्ट है।


बिहार में 26 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 2 दिन बाद मौसम का मिजाज बदल सकता है। 27 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।


दिवाली से पहले मध्य प्रदेश का मौसम फिर बदलेगा। मौसम केंद्र (IMD) भोपाल ने 28 अक्टूबर को पूर्वी हिस्से में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश में आज मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग ने 2 दिन (शनिवार और रविवार) कुछ इलाकों में बारिश व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। हालांकि, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि यह कुछ जगहों पर ही होगा। उत्तराखंड के पांच पर्वतीय जिलों में आज कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम केंद्र देहरादून के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। झारखंड में 27 अक्टूबर से फिर मौसम बदलेगा। इसके बाद चार दिन तक राज्य के 17 जिलों में बारिश होगी। मौसम विभाग ने 28 और 29 अक्टूबर को इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी। इस दौरान वज्रपात होने की भी संभावना है। राजस्थान में वेस्टर्न डिर्स्टबेंस का असर शनिवार को भी रहा। चूरू सहित तीन जिलों में दोपहर बाद मौसम बदला। ओले गिरने के साथ बारिश भी हुई।