भोपाल, 23 अक्टूबर 2026। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के नेतृत्व में आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, भोपाल में जबलपुर, सागर एवं नर्मदापुरम, इंदौर संभाग की संगठनात्मक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्ययोजना, संगठन के विस्तार और जमीनी स्तर पर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में संगठन महामंत्री श्री संजय कामले एवं प्रदेश महासचिव श्री गौरव रघुवंशी सहित चारों संभागों के जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधानसभा प्रभारी तथा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जिला एवं विधानसभा स्तर पर संगठन की गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठनात्मक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही, आगामी दिनों में पार्टी की रणनीति को प्रभावी ढंग से लागू करने, संगठन के विभिन्न स्तरों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया गया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिला, विधानसभा एवं बूथ स्तर तक निरंतर सक्रियता, समर्पित कार्यशैली और प्रभावी जनसंपर्क की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में संगठनात्मक जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन करने तथा निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप कार्यों को गति देने पर भी चर्चा हुई।
बैठक का उद्देश्य कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक सशक्त बनाना, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना और प्रदेश की जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना रहा। प्रदेश कांग्रेस आगामी समय में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति देते हुए जनहित के मुद्दों पर अपनी सक्रियता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।