बाल विवाह पर समय रहते प्रशासन ने की कार्यवाही, टीम ने रुकवाया विवाह

Updated on 26-04-2026 02:43 PM

उत्तर बस्तर कांकेर। जिला बाल संरक्षण इकाई को प्राप्त सूचना के आधार पर ब्लॉक भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत तुएगहन, थाना कोरर क्षेत्र में प्रस्तावित बाल विवाह पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विवाह रुकवा दिया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त विवाह आगामी 30 अप्रैल से प्रारंभ होना था। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी के निर्देश पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा एक संयुक्त टीम गठित की गई। टीम में चाइल्ड हेल्पलाइन, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं पुलिस थाना कोरर के स्टाफ शामिल रहे। टीम मौके पर पहुंचकर बाल विवाह की रोकथाम की कार्यवाही में जुट गई। कार्रवाई के दौरान ग्राम पंचायत पंडरीपानी के सरपंच, उपसरपंच, पटेल एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी मौके पर उपस्थित रहे। टीम द्वारा लड़के एवं लड़की की उम्र से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें पाया गया कि लड़के की उम्र 21 वर्ष से कम है, जो कि बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के तहत निर्धारित आयु से कम है। इसके बाद टीम ने माता-पिता एवं परिजनों को समझाइश दी तथा बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। परिवार द्वारा सहमति पत्र/पंचनामा पर हस्ताक्षर कर बाल विवाह नहीं करने की सहमति दी गई। इस प्रकार प्रशासन की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से बाल विवाह को सफलतापूर्वक रोका गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 April 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। आंगनबाड़ी केंद्र कोतरी में पोषण पखवाड़ा 2026 का समापन कार्यक्रम विगत दिवस किया गया। इस अवसर पर ईसीसीई कार्यक्रम, पालक सम्मेलन, गोद भराई, अन्नप्राशन, न्योता भोज एवं आधार पंजीयन…
 26 April 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिला बाल संरक्षण इकाई को प्राप्त सूचना के आधार पर ब्लॉक भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत तुएगहन, थाना कोरर क्षेत्र में प्रस्तावित बाल विवाह पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई…
 26 April 2026
दुर्ग, कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आज जिले भर में ’विश्व मलेरिया दिवस’ के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।…
 26 April 2026
दुर्ग, आगामी नेशनल लोक अदालत को अधिकतम सफल एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के…
 26 April 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों की बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर  ओंकार यादव ने सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतरई…
 26 April 2026
गरियाबंद। जिले में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जल संचयन और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय महाभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर  बी.एस. उइके ने…
 26 April 2026
धमतरी। जिले के बीसीएस पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” के दूसरे दिन आज उत्साह, रचनात्मकता और युवा ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य…
 26 April 2026
धमतरी। जिले में आयोजित युवा फेस्ट में विभिन्न महाविद्यालयों, संस्थाओं और विभागों द्वारा युवाओं को एक ही मंच पर ज्ञान, नवाचार और करियर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने का सार्थक प्रयास किया…
 25 April 2026
राजनांदगांव। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम महरूम के आयुष्मान आरोग्य मंदिर-आयुष में प्रतिदिन योगाभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण योगाभ्यास में शामिल हो रहे है।  इसी क्रम…
Advt.