मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ समेत 22 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट:राजस्थान में हीटवेव की आशंका

Updated on 14-04-2025 01:43 PM

मौसम विभाग ने सोमवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत 22 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। झारखंड के कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं, जबकि ओडिशा में बिजली गिरने की आशंका है। राजस्थान-तेलंगाना के कुछ इलाकों में हीटवेव और गुजरात में उमस भरी गर्मी हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, इस हफ्ते पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और जम्मू एवं कश्मीर के तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, सोमवार से राजस्थान के पश्चिमी जिलों में हीटवेव का नया दौर शुरू होगा।

इससे तापमान में 4 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। जोधपुर, बीकानेर और शेखावाटी संभाग में भीषण लू चलने की आशंका है। इस दौरान पाकिस्तान बॉर्डर के लगे इलाकों में तापमान 46 डिग्री तक जा सकता है।

दिल्ली-NCR के लोगों को फिर से 40 डिग्री की गर्मी का सामना करना होगा। बीते दिनों आंधी-बारिश से तापमान गिर गया था। सोमवार को तापमान 39 डिग्री के आसपास रहेगा, जबकि मंगलवार को 40 डिग्री के पार पहुंच जाएगा।

16 से 18 अप्रैल तक दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी हो सकती है। मौसम विभाग ने इन तीन दिनों के लिए हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान 41 डिग्री तक रह सकता है।

दिल्ली में 15 साल में दूसरी बार अप्रैल में लू

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 15 साल में यह दूसरा मौका है जब अप्रैल में ही दिल्ली के लोग लू का सामना कर रहे हैं। दिल्ली में साल 2011 के बाद 2022 में 8 से 11 अप्रैल तक लू चली थी। इस बार दिल्ली-NCR में अप्रैल में लोगों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर है या सामान्य से 4.5 डिग्री ज्यादा है तो उसे लू की स्थिति माना जाता है। सामान्य से 6.5 डिग्री ज्यादा तापमान होने पर गंभीर लू की स्थिति (सीवियर हीटवेव) मानी जाती है। अभी तक अधिकतम तापमान कई बार सामान्य से 4.5 डिग्री से ऊपर जा चुका है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 April 2025
भारत ने 30-किलोवॉट लेजर बेस्ड डायरेक्टेड एनर्जी वेपन (DEW) Mk-II (A) सिस्टम परीक्षण किया है, जो दुश्मन के फिक्स्ड-विंग ड्रोन, स्वार्म ड्रोन, मिसाइल और जासूसी सेंसर को कुछ ही सेकंड…
 14 April 2025
पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू के बाद मुश्किलों में घिर गए हैं। मोहाली के स्टेट…
 14 April 2025
आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले की एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार को आग लगने से धमाका हो गया। इससे फैक्ट्री में काम कर रहे आठ लोगों की जान चली गई।…
 14 April 2025
दिल्ली यूनिवर्सिटी के लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्रिंसिपल का क्लास रूम की दीवारों पर गोबर का लेप लगाते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। प्रिंसिपल प्रत्यूष वत्सला के मुताबिक यह…
 14 April 2025
2008 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) सोमवार को चौथे दिन पूछताछ करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार को NIA की पूछताछ में एक…
 14 April 2025
तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता और पूर्व सांसद कुणाल घोष ने मुर्शिदाबाद हिंसा के पीछे भाजपा और दूसरी राजनीतिक पार्टियों के होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- हमें इनपुट मिले हैं…
 14 April 2025
कर्नाटक में 5 साल की बच्ची से रेप की कोशिश, फिर उसकी हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने रविवार रात एनकाउंटर में मार गिराया। मुठभेड़ में एक सब इंस्पेक्टर…
 14 April 2025
गुजरात में इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) ने 300 किलो ड्रग्स जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 1,800 करोड़ रुपए बताई जा रही है। जब्त ड्रग्स मेथामफेटामाइन हो सकता है। गुजरात…
 14 April 2025
मौसम विभाग ने सोमवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत 22 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। झारखंड के कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं,…
Advt.