नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Updated on 03-04-2025 05:31 PM

कोण्डागांव। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत में नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज ग्राम पंचायत कुम्हारपारा एवं चिखलपुटी में नव निर्वाचित सरपंच, उप सरपंच एवं पंचगण की उपस्थिति में नशा मुक्ति हेतु सभी उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के दौरान नशे से होने वाले दुष्प्रभावों एवं संबंधित बीमारियों की जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत चिखलपुटी के नव निर्वाचित पंचगण ने अपने गांव को शत-प्रतिशत नशा मुक्त करने का संकल्प लिया। साथ ही समाज कल्याण के अधिकारियों द्वारा नशा मुक्ति केंद्रों की सुविधाओं एवं सेवाओं के बारे में भी ग्रामीणों को अवगत कराया गया।

इसके अतिरिक्त जनपद पंचायत माकड़ी एवं फरसगांव क्षेत्र के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर उपस्थित सरपंच, उप सरपंच, पंचगण एवं ग्रामीणों को राज्य शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना की जानकारी दी गई तथा योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई।

कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग की उप संचालक ललिता लकड़ा, विभागीय कर्मचारी सुनीता साहू, रमेश मरकाम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 April 2025
कोरिया। सुशासन तिहार के तहत जिला प्रशासन ने नवाचार और संवेदनशील पहल की शुरुआत की है। इसी कड़ी में आज जिला अस्पताल में कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी और जिला पंचायत के…
 10 April 2025
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा ग्रीष्म ऋतु वर्ष 2025 में मौसम को ध्यान में रखते हुए राज्य में लू-तापघात से बचाव हेतु आवश्यक तैयारी एवं आम नागरिकों…
 10 April 2025
सारंगढ़ बिलाईगढ़।  राज्यपाल रमेन डेका के सारंगढ़ प्रवास पर कलेक्ट्रेट सारंगढ़ में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कलेक्टर धर्मेश साहू, एसपी पुष्कर शर्मा सहित जिले के प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।जल…
 10 April 2025
जशपुरनगर।  जिले के कांसाबेल विकासखंड के ग्राम अंबाधार की श्रीमती सरस्वती पैंकरा बिहान योजना के अंतर्गत करुणा स्व-सहायता महिला समूह की सक्रिय सदस्य हैं। एक सामान्य किसान परिवार से आने…
 10 April 2025
 कांकेर। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार सुशासन तिहार 2025 के तहत पहले चरण में 08 से 11 अप्रैल तक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निवासरत आवेदकों से उनकी शिकायतों व मांगों…
 10 April 2025
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल संगठनों की ओर से एक बार फिर शांति वार्ता का प्रस्ताव सामने आया है। नक्सलियों के उत्तर-पश्चिम सब जोनल ब्यूरो के प्रभारी ‘रुपेश’ की ओर से जारी…
 10 April 2025
बिलासपुर। बिलासपुर में नगर निगम की सामान्य सभा की पहली बैठक 15 अप्रैल को देवकीनंदन दीक्षित सभा गृह में होगी। इसमें निगम का बजट पेश किया जाएगा। जिसमें कांग्रेस के पार्षद…
 10 April 2025
रायपुर।   स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 5 के अंतर्गत डॉक्टर खूबचंद बघेल वार्ड क्रमांक 68 के क्षेत्र के…
 10 April 2025
दुर्ग । जिले में सुशासन तिहार 2025 के प्रथम चरण का शुभारंभ हो चुका है, जिसका उद्देश्य शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना और लोगों की समस्याओं का त्वरित…
Advt.