भोपाल का 'मौत का कुआं', अरेड़ी गांव में 50 फीट गहरी खुली खदानों में समा रही जिंदगियां; 15 मौतों के बाद भी प्रशासन मौन

Updated on 09-03-2026 03:34 PM
भोपाल। भोपाल के अरेड़ी गांव में सड़कों के किनारे और घरों के पास 30 से 50 फीट गहरी पुरानी खदानें खुले गड्ढों के रूप में पड़ी हैं, जो लगातार हादसों को आमंत्रण दे रही हैं। गांव में करीब 15 से अधिक ऐसी खंतियां मौजूद हैं, जिनके आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। कई जगह तो घरों की दीवारें तक इन गहरे गड्ढों से सटी हुई दिखाई देती हैं। कुछ स्थानों पर तार फेंसिंग लगाई गई है, लेकिन अधिकतर हिस्से अब भी खुले पड़े हैं।शनिवार शाम करीब 5:30 बजे 24 वर्षीय रोहित माली पिता संतोष माली की तेज रफ्तार कार अरेड़ी गांव की क्रेशर बस्ती के पास ऐसी ही एक खदान में गिर गई। कार में सवार उसके दो दोस्तों को ग्रामीणों ने बचा लिया, लेकिन रोहित की पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस और नगर निगम के बचाव दल के पहुंचने के बाद उसका शव बाहर निकाला जा सका।

खदानों के बीच से गुजरते हैं रास्ते

घटना के दूसरे दिन नईदुनिया की टीम ने अरेड़ी गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया। जिस रास्ते से कार जा रही थी, उसके दोनों ओर गहरी खदानें हैं और वाहनों के निकलने के लिए करीब 15 फीट चौड़ा रास्ता ही बचा है। गांव के कई रास्ते इन खदानों के बीच से गुजरते हैं और बच्चे भी इन्हीं खतरनाक गड्ढों के आसपास खेलते दिखाई देते हैं।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि इन खदानों से करीब 50 मीटर दूरी पर शासकीय स्कूल भी स्थित है। स्कूल आने-जाने वाले बच्चे रोज इन गड्ढों के पास से गुजरते हैं।

30 साल पहले बनी थीं खदानें

ग्रामीणों के अनुसार गांव में पहले गिट्टी बनाने के लिए क्रेशर मशीनें लगाई गई थीं। उसी दौरान बड़े पैमाने पर खुदाई हुई और ये खदानें बन गईं। करीब 30 साल पहले क्रेशर बंद हो गए, लेकिन तब से अब तक इन खदानों को न तो भरा गया और न ही इनके आसपास पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई।

बरसात के मौसम में स्थिति और खतरनाक हो जाती है, क्योंकि पानी भर जाने से गड्ढों की गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है।

15 साल में बस गई आबादी

ग्रामीण गोपाल सिंह के अनुसार खदानें करीब 30 साल पहले खोदी गई थीं और लगभग 15 साल पहले यहां बस्ती बसनी शुरू हुई। उनका कहना है कि प्रशासन ने सिर्फ कुछ जगहों पर तार फेंसिंग कराई है, लेकिन अन्य सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं।

15 मौतों का दावा

ग्रामीणों का दावा है कि इन खदानों में गिरने से अब तक करीब 15 लोगों की मौत हो चुकी है। साहिब सिंह श्रीवास्तव ने बताया कि वे पांच-छह साल से यहां रह रहे हैं और एक बार उनका ई-रिक्शा भी खदान में गिर चुका है, जिससे उन्हें चोटें आई थीं। उनका कहना है कि बच्चों के आसपास खेलने से हर समय हादसे का डर बना रहता है।

नियम क्या कहते हैं

खनिज और पर्यावरण से जुड़े नियमों के अनुसार किसी भी खदान के बंद होने के बाद उसे सुरक्षित बनाना खदान संचालक की जिम्मेदारी होती है। भारतीय खान अधिनियम और पर्यावरणीय दिशा-निर्देशों के तहत खदान क्षेत्र को या तो मिट्टी से भरना होता है या चारों ओर मजबूत बाउंड्री, बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाना अनिवार्य होता है।

अधिकारी का बयान

जिला खनिज अधिकारी मान सिंह रावत के अनुसार अरेड़ी की जिस खदान में हादसा हुआ है वह पुरानी और बंद खदान है, जिसके चारों ओर सुरक्षा के लिए तार फेंसिंग की गई थी। उन्होंने बताया कि चालू खदानों के संचालकों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश पहले से दिए गए हैं और समय-समय पर निरीक्षण भी किया जाता है। यदि कहीं लापरवाही पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
भोपाल, लंबित स्टाइपेंड संशोधन को लेकर जूनियर डॉक्टरों की सोमवार सुबह 9 बजे से हड़ताल हैं। इस कारण गांधी मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विभाग में पीपीटीसीटी काउंसलिंग एंड टेस्टिंग सेंटर,…
 09 March 2026
चैत्र नवरात्र से प्रदेशभर में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ की शुरुआत होगी। इस अभियान के तहत शहरी क्षेत्रों में तालाब, बावड़ी, नदियों और नालों से सख्ती के साथ अतिक्रमण हटाया…
 09 March 2026
भोपाल, भोपाल के वीआईपी रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने तीन वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक एक्टिवा, एक अन्य बाइक और एक कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि…
 09 March 2026
भोपाल, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदाता सूची को लेकर विवाद शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शुक्रवार को मध्यप्रदेश निर्वाचन कार्यालय पहुंचे और भोपाल…
 09 March 2026
भोपाल। भोपाल के अरेड़ी गांव में सड़कों के किनारे और घरों के पास 30 से 50 फीट गहरी पुरानी खदानें खुले गड्ढों के रूप में पड़ी हैं, जो लगातार हादसों को…
 09 March 2026
भोपाल। साइबर ठग ने खुद को पुणे एटीएस का अधिकारी बताकर विंध्याचल भवन के 61 वर्षीय कर्मचारी को डिजिटल अरेस्ट कर लिया। अधिकारी बने ठग ने कर्मचारी पर आतंकवादी कनेक्शन…
 09 March 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश में शिक्षकों के लंबित क्रमोन्नति, वेतनमान और पेंशन संबंधी मामलों का तुरंत निराकरण के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने महत्वपूर्ण पहल की है। लंबित समस्याओं के निराकरण के लिए…
 09 March 2026
भोपाल। कृष्ण पाथेय बनाने में जुटी मध्य प्रदेश सरकार अब कृष्ण सर्किट बनाने की दिशा में काम कर रही है। इसके लिए विभिन्न राज्यों के बीच अनुबंध करने की तैयारी है।…
 07 March 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास से ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ के तीसरे संस्करण को फ्लैग ऑफ किया। प्रदेश के समृद्ध व ऐतिहासिक पर्यटन गंतव्यों को देश-दुनिया…
Advt.