इमरान खान दूसरी बार नोबेल पीस प्राइज के लिए नॉमिनेट:ह्यूमन राइट्स को बढ़ावा देने के लिए हुआ नामांकन

Updated on 01-04-2025 12:43 PM

पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को एक बार फिर नोबेल पीस प्राइज के लिए नॉमिनेट किया गया है।

पाकिस्तान में मानवाधिकारों और लोकतंत्र को बढ़ावा देने के लिए इमरान खान का नामांकन किया गया है।

नॉर्वे की राजनीतिक पार्टी पार्टियेट सेंट्रम से जुड़े पाकिस्तान वर्ल्ड अलायंस (PWA) ने इसकी घोषणा की है।

ये नॉमिनेशन ऐसे समय में आया है जब इमरान खान राष्ट्रीय खजाने में गड़बड़ी करने के आरोप में 2023 से जेल में बंद हैं।

इससे पहले 2019 में भी उन्हें भारत के साथ तनाव कम करने के लिए नोबेल पीस प्राइस के लिए नॉमिनेट किया गया था।

रविवार को हुआ नॉमिनेशन का ऐलान

पार्टियेट सेंट्रम ने रविवार को X पर पोस्ट किया- हमें पार्टियेट सेंट्रम की ओर से यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमने नामांकन का अधिकार रखने वाले किसी व्यक्ति के साथ मिलकर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया है।

इस साल नोबेल पीस प्राइज के लिए 338 नॉमिनेशन

2025 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए 338 नॉमिनेशन हैं। इनमें से 244 व्यक्ति और 94 संगठन हैं। पिछले साल इस पुरस्कार के 286 उम्मीदवार नामांकित थे। 2016 में सबसे अधिक 376 नॉमिनेशन हुए थे। 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 31 जनवरी थी।

नोबेल नामिनेट्स के नाम 50 साल तक उजागर नहीं किए जाते

नोबेल प्राइज वेबसाइट के मुताबिक उनकी ओर से किसी भी फील्ड में नोबेल के लिए नॉमिनेट होने वाले लोगों के नाम अगले 50 साल तक उजागर नहीं किए जाते हैं। इमरान का नाम प्रस्ताव रखने वाली संस्था ने उजागर किया है।

रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं इमरान खान

इमरान खान 2023 से रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं। जनवरी 2025 में पाकिस्तान की एक कोर्ट ने इमरान खान को 14 साल की सजा सुनाई है। उन पर राष्ट्रीय खजाने को 50 अरब पाकिस्तानी रुपए का नुकसान पहुंचाने के आरोप है।

इस मामले में इमरान को 9 मई 2023 को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पूरे मुल्क में फौज के कई अहम ठिकानों पर हमले हुए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 April 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच बीते कुछ महीनों में संबंधों में तेजी से सुधार देखने को मिला है। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बेहतर होते संबंधों के पीछे अहम वजह…
 12 April 2025
वॉशिंगटन: अमेरिका के विदेश विभाग ने अगले महीने यानी मई 2025 का वीजा बुलेटिन जारी कर दिया है। इस बुलेटिन से H-1B और ग्रीन कार्ड की आस लगाए भारतीयों को…
 12 April 2025
अरबपति अमेरिकी बिजनेसमैन और ट्रम्प प्रशासन में उनके सहयोगी इलॉन मस्क ने चीन में टेस्ला कार के दो मॉडल की बिक्री रोक दी है। चीन के अमेरिकी सामानों पर 125%…
 12 April 2025
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को लेकर अमेरिका में भी सवाल उठने लगे हैं। अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड ने कहा- ईवीएम को आसानी से हैक करके चुनाव नतीजों…
 12 April 2025
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उसने अपना न्यूक्लियर प्रोग्राम नहीं छोड़ा, तो उसे खामियाजा भुगतना पड़ेगा। यह बात ट्रम्प…
 12 April 2025
मेलबर्न के भारतीय वाणिज्य दूतावास में एक बार फिर तोड़फोड़ की गई है। 'ऑस्ट्रेलिया टुडे' की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 1:00 बजे दूतावास के मेन गेट पर लाल…
 11 April 2025
बीजिंग: अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के 145 प्रतिशत टैरिफ लगाकर भीषण टैरिफ वार शुरू करने के बाद चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने पहली बार चुप्‍पी तोड़ी है। जिनपिंग ने कहा कि उनका देश…
 11 April 2025
वॉशिंगटन: बोस्टन में एक रैकेट ने अमेरिका की हाई प्रोफाइल सोसाइटी में तहलका मचा दिया है। इस रैकेट में शामिल ग्राहकों में व्यवसायी, सरकारी अधिकारी, डॉक्टर और वकील शामिल थे, जो…
 11 April 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को 75 से ज्यादा देशों पर जैसे को तैसा यानी कि रेसिप्रोकल टैरिफ 90 दिनों के लिए रोक दिया है। यह उनके फैसले के…
Advt.