मनरेगा श्रमिकों को मिलेगी प्रति दिवस 261 रुपये की दर से मजदूरी

Updated on 03-04-2025 05:31 PM

कोण्डागांव। महात्मा गाँधी रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत रोजगार मूलक कार्य हेतु शासन ने 18 रुपये की बढोत्तरी करते हुए 261 रुपये प्रति दिवस किया गया है। योजना अंतर्गत पूर्व वित्तीय वर्ष में 243 रुपये मजदूरी प्रदाय किया जा रहा था। उक्त बढ़ी हुई मजदूरी दर अकुशल श्रमिको को दिनांक 01 अप्रैल 2025 से मिलना प्रारंभ हो जाएगा। अब वित्तीय वर्ष 2025-26 अंतर्गत तकनीकी प्राक्कलन बढ़ी हुई मजदूरी के अनुसार बनाया जाएगा। जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई के द्वारा बताया गया है कि 261 रुपये मजदूरी दर की जानकारी समस्त ग्राम पंचायत के नोटिस बोर्ड में चस्पा करने के निर्देश रोजगार सहायकों को दिए गए हैं। साथ ही साथ दीवाल लेखन कर प्रचार प्रसार किये जाने के निर्देश दिए गए है।

कोंडागांव जिला अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में लेबर बजट कुल 23.50 लाख स्वीकृत हुआ था जिसके विरुद्ध दिनांक 31.03.2025 की स्थिति में कुल 29.95 लाख मानव दिवस सृजित किया गया है जो की दिए गए लक्ष्य का 129.16 प्रतिशत है। साथ ही साथ 8521 परिवारों को 100 दिवस का रोजागर प्रदाय कर लाभन्वित किया गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु जिले को कुल 16.42 लाख मानव दिवस का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिस हेतु योजनाबद्ध तरीके से कार्ययोजना के अनुसार कार्याे की स्वीकृति प्रदाय कर लक्ष्य को पूर्ण कर लिया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 April 2025
कोरिया। सुशासन तिहार के तहत जिला प्रशासन ने नवाचार और संवेदनशील पहल की शुरुआत की है। इसी कड़ी में आज जिला अस्पताल में कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी और जिला पंचायत के…
 10 April 2025
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा ग्रीष्म ऋतु वर्ष 2025 में मौसम को ध्यान में रखते हुए राज्य में लू-तापघात से बचाव हेतु आवश्यक तैयारी एवं आम नागरिकों…
 10 April 2025
सारंगढ़ बिलाईगढ़।  राज्यपाल रमेन डेका के सारंगढ़ प्रवास पर कलेक्ट्रेट सारंगढ़ में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कलेक्टर धर्मेश साहू, एसपी पुष्कर शर्मा सहित जिले के प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।जल…
 10 April 2025
जशपुरनगर।  जिले के कांसाबेल विकासखंड के ग्राम अंबाधार की श्रीमती सरस्वती पैंकरा बिहान योजना के अंतर्गत करुणा स्व-सहायता महिला समूह की सक्रिय सदस्य हैं। एक सामान्य किसान परिवार से आने…
 10 April 2025
 कांकेर। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार सुशासन तिहार 2025 के तहत पहले चरण में 08 से 11 अप्रैल तक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निवासरत आवेदकों से उनकी शिकायतों व मांगों…
 10 April 2025
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल संगठनों की ओर से एक बार फिर शांति वार्ता का प्रस्ताव सामने आया है। नक्सलियों के उत्तर-पश्चिम सब जोनल ब्यूरो के प्रभारी ‘रुपेश’ की ओर से जारी…
 10 April 2025
बिलासपुर। बिलासपुर में नगर निगम की सामान्य सभा की पहली बैठक 15 अप्रैल को देवकीनंदन दीक्षित सभा गृह में होगी। इसमें निगम का बजट पेश किया जाएगा। जिसमें कांग्रेस के पार्षद…
 10 April 2025
रायपुर।   स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 5 के अंतर्गत डॉक्टर खूबचंद बघेल वार्ड क्रमांक 68 के क्षेत्र के…
 10 April 2025
दुर्ग । जिले में सुशासन तिहार 2025 के प्रथम चरण का शुभारंभ हो चुका है, जिसका उद्देश्य शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना और लोगों की समस्याओं का त्वरित…
Advt.