भोपाल में नेशनल लोक अदालत का आयोजन:27,254 लंबित एवं विचाराधीन प्रकरणों का निराकरण किया

Updated on 15-03-2026 02:00 PM
भोपाल, मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर शनिवार को जिला न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस नेशनल लोक अदालत में पक्षकारों की आपसी सहमति से समझौता योग्य 27,254 लंबित एवं विचाराधीन प्रकरणों का निराकरण किया जाकर पक्षकारों को 57करोड़ 16 लाख 88 हजार 328 रुपए की मुआवजा व समझौता राशियों के अवार्ड पारित कर राशियां दिलाई गईं।

मृतक के परिजन को 72 लाख का चेक दिया

15 अगस्त 2024 को कार क्रमांक डीएल-सीएक्स 3811 के ड्राइवर ने कार को तेजी, लापरवाही एवं उपेक्षापूर्वक ढंग से चलाते हुए कार पलटा दी थी। कार पलटने से आईं गंभीर चोटों के कारण ज्वेलर्स एजाज खान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। उनके परिजनों की ओर से एडवोकेट नितेश महाजन द्वारा कोर्ट में क्लेम का मुकदमा पेश किया गया था। मृतक के परिजनों एवं बीमा कंपनी आईसीआईसीआई के बीच नेशनल लोक अदालत में 72 लाख रुपये में समझौता कराया गया। जिला न्यायाधीश मयंक कुमार शुक्ला और एडवोकेट नितेश महाजन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल द्वारा मृतक के परिजनों को 72 लाख रुपए की समझौता राशि का चेक और फलदार पौधे भेंट किया गए।

नेशनल लोक अदालत में न्यायालय में लंबित आपराधिक शमनीय प्रकरण, धारा 138 पराक्रम्य लिखत अधिनियम, क्लेम प्रकरण, विद्युत अधिनियम, वैवाहिक विवाद और अन्य सिविल मामलों सहित कुल 12,189 राजीनामा योग्य प्रकरण रखे गए हैं।

80 हजार से अधिक प्री-लिटिगेशन मामले भी रखे गए

इसके अलावा विद्युत अधिनियम, बैंक रिकवरी, जलकर, बीएसएनएल विभाग और यातायात ई-चालान से जुड़े 80,127 प्री-लिटिगेशन प्रकरण भी नेशनल लोक अदालत के समक्ष प्रस्तुत किए गए हैं।

बिजली और नगर निगम मामलों में छूट

नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निराकरण के लिए जिला न्यायालय भोपाल, तहसील न्यायालय बैरसिया, कुटुंब न्यायालय और श्रम न्यायालय सहित विभिन्न स्थानों पर खंडपीठें बनाई गई हैं। इस दौरान विद्युत विभाग और नगर निगम भी शासन के निर्देशानुसार अपने मामलों में छूट प्रदान कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
भोपाल, भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपए निकालने के मामले में लोकायुक्त की टीम ने शुक्रवार को की गई छापेमारी के दौरान सर्वर रूम…
 16 March 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल में फरार चल रहे एक वारंटी की तलाश में पुलिस ने आमजन से मदद की अपील की है। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने आरोपी की जानकारी देने या…
 16 March 2026
भोपाल, ईद की नमाज से कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर सामने आए एक फतवे को लेकर भोपाल में विवाद गहरा गया है। दारुल इफ्ता जामे एहतमाम मसाजिद कमेटी की ओर…
 16 March 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल में पीपुल्स विश्वविद्यालय और एम्स के बाद अब एमपी नगर में स्थित नापतौल विभाग के कार्यालय को साइनाइड गैस से उड़ाने की धमकी देने का मामला सामने आया…
 16 March 2026
भोपाल। राजधानी में सक्रिय भूमाफिया और अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ जल्द ही सख्त कार्रवाई होने जा रही है। जिला प्रशासन के निर्देश के बाद नगर निगम ने भी अवैध कॉलोनियों को…
 16 March 2026
भोपाल। राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल हमीदिया में सुरक्षा व्यवस्था खुद ही वेंटिलेटर पर नजर आ रही है। शनिवार सुबह इमरजेंसी विभाग के पास हुए गोलीकांड ने अस्पताल परिसर की…
 16 March 2026
भोपाल। परिवर्तन सहयोग समिति एवं भारतीय नव वर्ष उत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को मातृशक्ति एवं बालिकाओं के लिए फिल्म “द केरला स्टोरी 2” का निश्शुल्क विशेष प्रसारण ज्योति…
 16 March 2026
भोपाल। कोलार रोड स्थित डीमार्ट चौराहे पर ट्रैफिक चेकिंग के दौरान बस रोकने पर रेलवेकर्मियों ने पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी। रेलवे कर्मचारियों ने सिपाही को धक्का मारकर सड़क पर गिराया…
 16 March 2026
भोपाल। भोपाल में सोमवार को बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव और सुधार कार्य किए जाने के कारण शहर के करीब 40 इलाकों में दो से छह घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।…
Advt.