कटनी के जटवारा गांव में रविवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। इसमें 26 वर्षीय मंदीप कुमार राठिया घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मंदीप, फूलचंद राठिया के बेटे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि घर लौटते समय गांव के दीपक सिंह परिहार और राजेश सिंह परिहार ने उन्हें रास्ते में रोककर धमकाया। इसके बाद दोनों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया।

हमले में मंदीप के दाहिने कंधे और गले में चोट आई है। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।


दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच

कुठला थाना प्रभारी अखिलेश दया ने बताया कि शुरुआती जांच में दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर झड़प और हाथापाई की बात सामने आई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।