अमेरिका को बड़ा झटका, ईरानी मिसाइल ने 5 रीफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट को बनाया निशाना, सऊदी एयर बेस पर शिकार

Updated on 14-03-2026 01:23 PM
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले में अमेरिका के पांच रीफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट को नुकसान पहुंचा है। दो अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, ईरानी मिसाइल हमल के दौरान ये विमान जमीन पर ही थे। उन्होंने बताया कि जो विमान प्रभावित हुए, वे अमेरिकी एयरफोर्स से KC-135 रीफ्यूलिंग टैंकर थे।

अमेरिकी एयरटैंकरों को नुकसान

अधिकारियों ने बताया कि हाल के दिनों में हुए हमले के दौरान इन टैंकरों पर चोट लगी थी। अधिकारियों ने बताया कि टैंकर क्षतिग्रस्त तो हुए थे, लेकिन पूरी तरह नष्ट नहीं हुए थे और अब उनकी मरम्मत की जा रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन हमलों में किसी की जान नहीं गई। वहीं, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

अब तक 7 रीफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट बने शिकार

यह घटना गुरुवार को वायु सेना के दो KC-135 रीफ्यूलिंग टैंकर की आपस में टक्कर होने के बाद सामने आई है। इस हादसे में एयर रीफ्यूलिंग टैंकर जमीन पर गिरकर क्रैश हो गया था, जबकि दूसरा सुरक्षित लैंड करने में सफल रहा था। पेंटागन ने शुक्रवार को बताया कि प्लेन क्रैश में उसमें सवार चालक दल के सभी छह सदस्य मारे गए थे। अब 5 विमानों पर हमले की जानकारी के साथ ही अमेरिकी वायुसेना के नष्ट का नुकसान हुए विमानों की संख्या 7 हो गई है

अमेरिकी सैन्य अड्डों पर ईरान कर रहा हमले

अमेरिका ने 28 फरवरी को इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमला बोल दिया था। शुरुआती हमले में ही ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई, रक्षा मंत्री अजीज नासेर जादेह, रिवोल्यूशनरी गार्ड के प्रमुख मोहम्मद पाकपोर समेत कई प्रमुख लोग मारे गए थे। इसके जवाब में ईरान पूरे मिडिल ईस्ट में मौजूद अलग-अलग बेस पर अमेरिकी सैनिकों और सैन्य ढांचे को निशाना बना रहा है। ईरान के सुरक्षा चीफ अली लारीजानी ने कहा है कि अमेरिका को इस हमले के लिए पछताना पड़ेगा। लारीजानी ने यह भी कहा कि अली खामेनेई के खून की कीमत ट्रंप को चुकानी होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में अगस्त 2024 में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद मोहम्मद यूनुस ने लगातार भारत-विरोधी भावना का इजहार किया। इसका असर दोनों देशों के रिश्ते पर साफ…
 16 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका ने नाटो सैन्य गठबंधन के सहयोगियों को ईरान के खिलाफ युद्ध में साथ देने के लिए धमकाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि नाटो को…
 16 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ संघर्ष खत्म करने के लिए चीन की मध्यस्थता स्वीकार करने या बातचीत की मेज पर आने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान ने चीन…
 16 March 2026
तेल अवीव: इजरायल ने आने वाले दिनों ईरान में हमले तेज करने का ऐलान किया है। इजरायली सेना ने आने वाले तीन हफ्तों में ईरान में करीब एक हजार ठिकानों…
 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
Advt.