रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 52 हफ्ते के लो पर पहुंचा

Updated on 07-04-2025 01:39 PM
नई दिल्ली: दुनियाभर के शेयर बाजारों में आज भारी गिरावट देखी जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ और चीन की जवाबी कार्रवाई से निवेशकों के हाथ-पैर फूल गए हैं। दुनिया में मंदी और महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। घरेलू शेयर बाजार में भी भारी गिरावट आई है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 3,000 अंक से अधिक गिर गया। इससे निवेशकों को 19.4 लाख करोड़ रुपये की चपत लगी है। देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों में भी सोमवार को भारी गिरावट आई। बीएसई पर कंपनी का शेयर 7.4% तक की गिरावट के साथ 52 हफ्ते के सबसे निचले स्तर 1,115.55 रुपये पर आ गया। इसके साथ ही कंपनी का शेयर अब छह कारोबारी सत्रों में 12.7% गिर चुका है।
इस गिरावट से कंपनी के मार्केट कैप में 2.26 लाख करोड़ रुपये की कमी आई है। कंपनी का मार्केट कैप अब 15.49 लाख करोड़ रुपये रह गया है। रिलायंस का शेयर पिछले एक साल में 21.6%, छह महीने में 17.4% और पिछले एक महीने में 5.3% गिरा है। पिछले एक हफ्ते में ही शेयर 10% गिर गया है। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1,608.95 रुपये है। कंपनी का शेयर पिछले साल 8 जुलाई को इस स्तर पर पहुंचा था।

क्या कह रहे एक्सपर्ट्स

तकनीकी रूप से देखें तो शेयर पर अभी भी दबाव है। ये 50-दिन, 150-दिन और 200-दिन के SMAs सहित सभी आठ प्रमुख सिंपल मूविंग एवरेज से नीचे कारोबार कर रहा है। 14-दिन का रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स 37.9 है, जो ओवरसोल्ड जोन के करीब है। रिलायंस जल्द ही अपनी पिछली तिमाही की कमाई का रिपोर्ट जारी करने वाली है। इससे पहले कई ब्रोकरेज कंपनियों ने रिलायंस के कारोबार को लेकर अपनी राय दी है।
गोल्डमैन सैश का कहना है कि रिलायंस के शेयर खरीदने में फायदा है। पिछले फाइनेंशियल ईयर की चौथी तिमाही में कंपनी का EBITDA स्थिर रहेगा। उम्मीद है कि रिटेल से होने वाली कमाई में 6.5% की बढ़ोतरी होगी। वहीं जियो की कमाई में 4% की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। सबकी नजर इस बात पर होगी कि FY26 में रिटेल की ग्रोथ कैसी रहेगी और कंपनी नए ऊर्जा प्रोजेक्ट्स पर क्या अपडेट देती है। अनुमान है कि FY26 में कंपनी की कमाई 18% तक बढ़ सकती है। इसकी वजह रिटेल में सुधार और जियो से होने वाली कमाई में तेजी होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 April 2025
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत समेत दुनिया के कई देशों पर टैरिफ लगा दिया है। चीन पर 54% टैरिफ लगाया गया है। माना जा रहा है कि इससे चीन की कंपनियां अपना सामान…
 07 April 2025
मुंबई: भारतीय शेयर बाजार आज सुबह खुलते ही भरभरा गए। बीएसई का सेंसेक्स 3,000 से अधिक अंक गिर गए। निफ्टी 50 भी 900 से ज्यादा अंक गिर गए थे। सोमवार को भारत ही नहीं,…
 07 April 2025
मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की दो महीने में होने वाली नीतिगत दरों की समीक्षा बैठक आज यानी सोमवार, 7 अप्रैल 2025 को शुरू हो गई। नए वित्त वर्ष…
 07 April 2025
नई दिल्ली: सोमवार को शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट आई। सेंसेक्स सुबह खुलते ही 3000 अंक से ज्यादा गिर गया। वहीं निफ्टी में भी बड़ी गिरावट आई। निफ्टी 1000 अंक से…
 07 April 2025
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ बढ़ाने और चीन के पलटवार के बाद वॉल स्ट्रीट में शुक्रवार को भारी गिरावट आई। इसका असर सोमवार को भारत और दूसरे एशियाई बाजारों पर…
 07 April 2025
नई दिल्ली: सोमवार को दुनियाभर के स्टॉक मार्केट में बड़ी गिरावट आई। भारतीय शेयर बाजार भी इस गिरावट से बच नहीं पाए और खुलते ही लहूलुहान हो गए। सोमवार को सुबह-सुबह ही निवेशकों…
 07 April 2025
नई दिल्ली: सोमवार को शेयर मार्केट में जबरदस्त गिरावट आई। इस गिरावट के कारण निवेशकों के 19 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए। वहीं कई बड़ी-बड़ी कंपनियों के शेयर में धड़ाम हुए। इन्हीं…
 07 April 2025
नई दिल्ली: दुनियाभर के शेयर बाजारों में आज भारी गिरावट देखी जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ और चीन की जवाबी कार्रवाई से निवेशकों के हाथ-पैर फूल गए हैं। दुनिया…
 04 April 2025
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े अमीर अभी एलन मस्क (Elon Musk) हैं। इस समय उनकी संपत्ति 322 अरब डॉलर की है। भारत के सबसे बड़े अमीर मुकेश अंबानी ($ 89.8 bln)…
Advt.