Latest Gadgets News: शाओमी ने भारत में Redmi Pad 2 और Xiaomi Pad 8 सीरीज के टैबलेट्स के दाम 1,000 से 2,000 रुपये तक बढ़ा दिए हैं, जिससे Redmi Pad 2 की शुरुआती कीमत अब 20,999 रुपये हो गई है। दूसरी ओर, एक नई लीक के मुताबिक ऐपल भी अपने आईफोन्स की कीमतों में इजाफा कर सकता है, लेकिन ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन (AIMRA) का कहना है कि कुछ ग्रुप फर्जी प्राइज हाइक की खबरें फैला रहे हैं। वहीं, नए लॉन्च की बात करें तो वीवो 26 नवंबर को अपनी पहली स्मार्टवॉच Vivo Watch GT 2 को 14,999 रुपये में लॉन्च कर सकता है। फिलिप्स ने 5,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ अपने चार नए साउंडबार और पार्टी स्पीकर्स बाजार में पेश किए हैं।
महंगे हो गए शाओमी के टैबलेट


शाओमी ने भारत में अपने कई टैबलेट की कीमतों में बढ़ोतरी करने की घोषणा कर दी है। Redmi Pad 2, Redmi Pad 2 Pro, Redmi Pad 2 Pro 5G और Xiaomi Pad 8 सीरीज के लगभग सभी वेरिएंट्स के दाम 1,000 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं, जबकि Redmi Pad 2 के 8GB+128GB Wi-Fi वेरिएंट की कीमत में 2,000 रुपये का इजाफा हुआ है।

  • इस बढ़ोतरी के बाद Redmi Pad 2 की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये से बढ़कर 20,999 रुपये हो गई है। वहीं Redmi Pad 2 Pro 5G का बेस वेरिएंट अब 31,999 रुपये के बजाय 32,999 रुपये में मिलेगा।

  • इसके अलावा, प्रीमियम सेगमेंट में आने वाले Xiaomi Pad 8 की शुरुआती कीमत भी 38,999 रुपये से बढ़कर 39,999 रुपये हो गई है।

Vivo Watch GT 2 की कीमत


वीवो भारत में अपनी पहली स्मार्टवॉच Vivo Watch GT 2 को 26 नवंबर 2026 को अपकमिंग X500 स्मार्टफोन सीरीज के साथ लॉन्च करने जा रहा है। नई रिपोर्ट के अनुसार, इसकी कीमत 14,999 रुपये हो सकती है। टिप्स्टर गैजेट्सडेटा (Gadgetsdata) के मुताबिक, इस मिड-रेंज स्मार्टवॉच में 2.07 इंच का 60Hz AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 2,400 निट्स की पीक ब्राइटनेस और ऑटोमैटिक ब्राइटनेस एडजस्टमेंट सपोर्ट के साथ आएगा। कनेक्टिविटी और कॉलिंग के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.4, इन-बिल्ट स्पीकर और माइक्रोफोन दिया गया है।


Philips ने लॉन्च किए कई प्रोडक्ट


Philips के चार नए ऑडियो प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं, जिनमें एक साउंडबार, दो पार्टी स्पीकर और एक पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर शामिल हैं। इसमें सबसे खास Philips TAB4304/94 2.2-चैनल साउंडबार है, जो वायर्ड सबवूफर, 250W के मैक्सिमम आउटपुट, ब्लूटूथ 5.4 और HDMI-ARC सपोर्ट के साथ आता है। इसकी कीमत 18,999 रुपये है। वहीं, Philips TAX2504/94 की कीमत 6,999 रुपये और Philips TAX2304/94 की कीमत 5,999 रुपये है।


फिर बढ़ सकते हैं आईफोन के दाम?


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टेक टिप्स्टर भुवन (@Bhuvan_RJ46) ने बताया कि आईफोन की कीमतें फिर बढ़ सकती हैं। लेकिन ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन (AIMRA) ने X पर एक पोस्ट के जरिए रिटेलर्स को इस बारे में चेतावनी दी है। एसोसिएशन ने मेनलाइन रिटेलर्स से यह भी कहा है कि वे कोई भी स्टॉक खरीदने या पेमेंट करने से पहले कीमतों में हुए बदलावों को कन्फर्म जरूर कर लें। संस्था ने बताया है कि कुछ ग्रुप की कीमतों में बढ़ोतरी से जुड़े फर्जी सर्कुलर फैला रहे हैं।