दिग्गज चिपमेकर कंपनी एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग इन दिनों विवादों में हैं। दरअसल, दो कथित एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर्स की वजह से उन्हें अपने पद से इस्तीफा भी देना पड़ा है। ऐसा कहा जा रहा है कि चीनी महिला जासूस से संबंध होने की वजह से यह मामला अब राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जुड़ चुका है। ऐसे में टेस्ला और स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क का बड़ा बयान आया है। मस्क ने कहा है कि अगर एनवीडिया हुआंग को हटाती है, तो उन्हें अपने साथ काम करने के लिए हायर करना सम्मान की बात होगी।
एलन मस्क ने दिया बड़ा ऑफर

जेनसन हुआंग इंटरनेट पर विवाद का विषय बने हुए हैं। इस बीच X पर ZeroHedge नाम के एक अकाउंट ने एलन मस्क को टैग करते हुए लिखा कि एलन, कृपया जेनसन को हायर कर लें।

इसके बाद मस्क ने ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि यह मेरे लिए सम्मान की बात होगी। मस्क के इस बयान ने टेक जगत में हलचल मचा दी है और नई अटकलों को जन्म भी दिया है। अब चर्चा हो रही है कि अगर एनवीडिया हुआंग से पिंड छुड़ाती है, तो क्या वे मस्क के साथ मिलकर काम कर सकते हैं?
जेनसन हुआंग क्यों हैं चर्चा में

जेनसन हुआंग के विवादों में आने की वजह ऐलिस हुआंग हैं। सिंगापुर की डेटा कंपनी मेगास्पीड की पूर्व अधिकारी रहीं ऐलिस पर अमेरिकी खुफिया अधिकारियों को चीन के लिए जासूसी करने का शक है। अमेरिकी खूफिया एजेंसियों का कहना है कि एशिया में एनवीडिया के डेटा सेंटर प्रोजेक्ट्स पर काम करते हुए ऐलिस ने बीजिंग को जानकारी भेजी। इसके अलावा एलिस द्वारा चीनी कंपनियों को एनवीडिया की एडवांस चिप्स भेजने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

हुआंग के एक और अफेयर की खबर आई सामने

अभी एलिस हुआंग से जेनसन हुआंग के संबंध का मामला ठंडा नहीं हुआ था कि द न्यूयॉर्क टाइम्स ने कंपनी के पांच लोगों के हवाले से बताया कि हुआंग के एनवीडिया की हेल्थकेयर वाइस प्रेसिडेंट किम्बर्ली पॉवेल के साथ भी संबंध थे।

पावेल एनवीडिया से 2008 में जुड़ी थीं और सीधे हुआंग को रिपोर्ट करती थीं। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि हुआंग और पावेल को मार्च में कैलिफोर्निया के सैन जोस में एक कॉन्फ्रेंस के दौरान होटल में काफी करीब देखा गया था। हालांकि, रॉयटर्स ने इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है।

हुआंग ने दिया इस्तीफा

इन तमाम विवादों और सोशल मीडिया पर आए मीम्स के तूफान के बाद एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया था। अब उनकी जगह एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर के रूप में 13 साल से ज्यादा समय से काम कर रहीं कोलेट क्रेस ने अंतरिम सीईओ के तौर पर संभाली है।