प्रमोद पाल, गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर के नए विकास अधिकारी IAS अभिषेक कुमार होंगे। शासन की ओर से जारी की गई लिस्ट में अभिषेक कुमार को गोरखपुर का नया सीडीओ बनाया गया है। वह वर्तमान सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी की जगह लेंगे, जिन्हें बनारस का नगर आयुक्त बनाया गया है। अभिषेक कुमार 2020 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
शुक्रवार देर रात जारी की गई 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले की लिस्ट में गोरखपुर के वर्तमान मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी को नई जिम्मेदारी देते हुए उन्हें बनारस का नगर आयुक्त बनाया गया है। उनकी जगह गोरखपुर के नए मुख्य विकास अधिकारी की जगह IAS अभिषेक कुमार को गोरखपुर के मुख्य विकास अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। 2020 बैच के आईएएस अभिषेक कुमार इसके पहले प्रदेश सरकार में आईटी और इलेक्ट्रॉनिक विभाग के सचिव पद पर तैनात थे।
14 जनवरी 1995 को जन्मे अभिषेक कुमार 2020 बैच के भारतीय प्रशासनिक अधिकारी हैं। उन्होंने दूरसंचार और इलेक्ट्रॉनिक में बीटेक की डिग्री हासिल की है। गोरखपुर का सीडीओ बनाए जाने से पहले उन्होंने 14 सितंबर 2026 से अब तक सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग में सचिव का पद संभाल रहे थे। पूर्व में उन्होंने सहायक सचिव और सहायक कलेक्टर के पद पर भी कार्य किया है। हापुड़ में वह 7 महीने तक मुख्य विकास अधिकारी का भी पद संभाला चुके हैं। इसके पूर्व वह लखीमपुर खीरी के भी मुख्य विकास अधिकारी रहे, जहां उन्होंने दो वर्ष तीन महीने तक पदभार संभाला। अभिषेक कुमार अपने शांत और शौम्य स्वभाव के ले जाने जाते हैं। अब तक के कार्यकाल में उनकी छवि अच्छी रही है।
कौन हैं आईएएस अभिषेक कुमार, गोरखपुर के सीडीओ बनाए गए
यूपी के गोरखपुर के नए विकास अधिकारी IAS अभिषेक कुमार होंगे। शासन की ओर से जारी की गई लिस्ट में अभिषेक कुमार को गोरखपुर का नया सीडीओ बनाया गया है। वह वर्तमान सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी की जगह लेंगे, जिन्हें बनारस का नगर आयुक्त बनाया गया ह