किशनी नगर के ग्वालियर-बरेली हाईवे पर मंगलवार सुबह एक कार (HR 26 ER 5536) और बाइक की टक्कर हो गई। हादसा पॉलिटेक्निक स्कूल के सामने हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि कार कई बार पलटकर सड़क किनारे जा रुकी। इसमें कार सवार एक महिला और बाइक पर सवार दंपती व उनका 12 साल का बेटा घायल हो गए।


स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जालौन के कालपी की सीमा दुबे दिल्ली से परिवार के साथ बेवर जा रही थीं। बाइक बचाने की कोशिश में उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई।


दूसरी ओर, औरैया के नगला बरहा निवासी भूपेंद्र, पत्नी किरण और 12 साल के बेटे कार्तिक के साथ ससुराल से घर लौट रहे थे। पॉलिटेक्निक स्कूल के सामने ही दोनों गाड़ियों की टक्कर हुई। सीमा दुबे को मल्टीप्लेक्स हॉस्पिटल में डॉ. अजय भदौरिया की देखरेख में भर्ती किया गया है। भूपेंद्र, किरण और कार्तिक को प्राथमिक इलाज के बाद सैफई भेजा गया।